एक्सप्लोरर

China Moon Mission: चीन के सहारे चांद को छूने की ख्वाहिश पाल रहा पाकिस्तान, जानें ड्रैगन का पूरा प्‍लान

China: द ग्लोबल टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, चांग ई-6 मिशन का लॉन्च 2024 में किया जाएगा है और इस अभियान का मकसद चंद्रमा के सुदूर हिस्से से नमूने लाना है.

China Moon Mission: चीन की अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा है कि देश के अगले साल प्रस्तावित मून मिशन में पाकिस्तान का भी एक पेलोड लेकर जाएगा. इसे दोनों मित्र देशों के बीच अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है.

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने चीन नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (CNS) के हवाले से बीते शुक्रवार (29 सितंबर) को बताया कि चांग ई-6 चंद्र अभियान वर्तमान में योजना के अनुसार अनुसंधान और विकास कार्य से गुजर रहा है.

चांग ई-6 मिशन का लॉन्च 2024 में 
द ग्लोबल टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, चांग ई-6 मिशन का लॉन्च 2024 में किया जाएगा है और इस अभियान का मकसद चंद्रमा के सुदूर हिस्से से नमूने लाना है. इसके अनुसार चांद से नमूने एकत्र करने के लिए अब तक मनुष्यों के तरफ से किए गए सभी 10 अभियान चंद्रमा के नजदीकी हिस्से पर केंद्रित रहे हैं.

CNS के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि सुदूर हिस्से में ऐटकेन बेसिन शामिल है, जो तीन प्रमुख चंद्र भू-आकृतियों में से एक है और वैज्ञानिक नजरिए से यह काफी महत्वपूर्ण है.

अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना मकसद
चीन नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (CNS) ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के मद्देनजर चांग ई-6 मिशन अलग-अलग देशों से पेलोड और उपग्रह परियोजनाओं को ले जाएगा, जिसमें फ्रांस का डोर्न रेडॉन डिटेक्शन मशीन, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का नेगेटिव आयन डिटेक्टर, इटली का लेजर रेट्रो रिफ्लेक्टिव और पाकिस्तान का छोटा उपग्रह क्यूबसैट शामिल है.

पाकिस्तान का एक छोटा सैटेलाइट
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक क्यूबसैट पाकिस्तान का एक छोटा सैटेलाइट है. इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान ने पर्यावरण की दृष्टि से बीजों की सहनशीलता पर शोध के लिए चीनी स्पेस स्टेशन, तियांगोंग को भी बीज भेजे थे. इसी तरह पाकिस्तान तियांगोंग स्पेस स्टेशन के साथ-साथ चांद के साउथ पोल पर अधिक महत्वाकांक्षी चीन के नेतृत्व वाले बेस में शामिल होने के लिए एक औपचारिक समझौते की संभावना तलाश रहा है.

चांद का सुदूर भाग वह हिस्सा है जो धरती से दूर है और इसे कभी-कभी चांद का अंधेरे वाला हिस्सा भी कहा जाता है क्योंकि इसके बारे में बहुत कम जानकारी है. सिन्हुआ रिपोर्ट में कहा गया है कि चंद्रमा के दूर के हिस्से और धरती के बीच संचार का समर्थन करने के लिए चीन 2024 की पहली 6 महीने के दौरान में अपने नव विकसित रिले उपग्रह क्यूकियाओ -2, या मैगपाई ब्रिज -2 को लॉन्च करने की योजना बना रहा है.

ये भी पढ़ें:वर्ल्ड बैंक से पाकिस्तान ने लिया सबसे ज्यादा कर्ज, 2023 में लिया 2.3 बिलियन डॉलर का उधार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget