एक्सप्लोरर

अमेरिका द्वारा ताइवान को मिसाइल देने से नाराज चीन ने लॉकहीड मार्टिन पर प्रतिबंध लगाया, पढ़ें पूरी खबर

चीन ने मंगलवार को अमेरिका के शीर्ष हथियार निर्माण कंपनी लॉकहीड मार्टिन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की. यह कदम अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा ताइवान को वायु रक्षा मिसाइल करार को मंजूरी देने के जवाब में उठाया गया है.

बीजिंग: चीन ने मंगलवार को अमेरिका के शीर्ष हथियार निर्माण कंपनी लॉकहीड मार्टिन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की. बीजिंग ने यह कदम अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने ताइवान को पीएसी-3 वायु रक्षा मिसाइल करार को मंजूरी देने के जवाब में उठाया जिसका निर्माण यह कंपनी करती है.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा, ‘‘चीन मजबूती से अमेरिका के ताइवान को हथियार बेचने का विरोध करता है. हम अमेरिका का आह्वान करते हैं कि वह ‘एक चीन’ के सिद्धांत का ईमानदारी से अनुपालन करे. ताइवान को हथियारों की बिक्री बंद करे और ताइवान के साथ सैन्य संबंधों को समाप्त करे. जिससे द्विपक्षीय संबंधों को और ताइवान जलडमरुमध्य में शांति और सुरक्षा को और नुकसान नहीं पहुंचे.’’

झाओ की यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश मंत्रालय के पैट्रियॉट एडवांस्ड कैपेबिलिटी- (पीएसी-3) वायु रक्षा प्रणाली को बेचने के लिए ताइवान के पुनप्रमाणीकरण अनुरोध को स्वीकार करने के कई दिन बाद आई है. इस प्रणाली पर 62 करोड़ डॉलर खर्च आने का अनुमान है.

इस बिक्री के मुख्य ठेकेदार लॉकहीड मार्टिन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा- चीन

अमेरिकी रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (डीएससीए) ने जारी बयान में कहा कि कांग्रेस (अमेरिकी संसद) पहले ही संभावित बिक्री को अधिसूचित कर चुकी है. डीएससीए के बयान के हवाले से अमेरिकी मीडिया ने बताया कि ताइवान ने पीएसी-3 मिसाइल रक्षा प्रणाली के कुछ हिस्सों को खरीदने का अनुरोध किया था जिससे यह 30 साल के परिचालन अवधि तक काम कर सके.

लॉकहीड मार्टिक कॉरपोरेशन इस करार का प्रमुख ठेकेदार है. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन ने लॉकहीड मार्टिन पर प्रतिबंध जवाबी कार्रवाई के तहत लगाया है. झाओ ने कहा, ‘‘चीन ने सभी जरूरी कदम उठाने का फैसला किया है. हम इस बिक्री के मुख्य ठेकेदार लॉकहीड मार्टिन पर प्रतिबंध लगाएंगे.’’

चीन ने अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों और राजनीतिज्ञों पर वीजा प्रतिबंध लगाया

विश्लेषकों का कहना है कि चीनी प्रतिबंध संकेतात्मक है क्योंकि लॉकहीड मार्टिन चीन को कोई हथियार नहीं बेचती. उल्लेखनीय है कि शिनजियांग और अन्य मुद्दों को लेकर दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट बढ़ती जा रही है. इसी कड़ी में सोमवार को चीन ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों और राजनीतिज्ञों पर वीजा प्रतिबंध लगाया था.

यह कार्रवाई अमेरिका ने चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के तीन वरिष्ठ पदाधिकारियों पर कथित रूप से उइगर मुस्लिमों को निशाना बनाया. साथ ही मानवाधिकार का उल्लंघन करने के आरोप की वजह लगाई गई पाबंदी के जवाब में की गई.

चीन ने अमेरिकी कांग्रेस की चीन गठित कार्यकारी आयोग (सीईसीसी), अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के अमेरिकी राजदूत सैम्युल ब्राउनबैक, कांग्रेस सदस्य क्रिस स्मिथ, शीर्ष सीनेटर मार्को रुबियो और टेड क्रूज पर वीजा पाबंदी लगाई है.

दूसरी बार अमेरिका ने ताइवान को हथियार बेचने की मंजूरी दी है

उल्लेखनीय है कि सीईसीसी के अध्यक्ष रुबियो हैं और चीन के खिलाफ मुखर रहे हैं. वहीं तीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य हैं. चीन के सरकारी अखबार ने चीनी विशेषज्ञों को उद्धृत करते हुए लिखा कि अमेरिका की पीएसी-3 मिसाइल बेचने से ताइवान जलडमरुमध्य के शक्ति-संतुलन में कोई बदलाव नहीं होगा. लेकिन इससे ताइवान को झूठी अलगाववादी ताकत मिलेगी.

उल्लेखनीय है कि यह इस साल यह दूसरा मौका है जब अमेरिका ने ताइवान को हथियार बेचने की मंजूरी दी है. इससे पहले अमेरिका ने 20 मई को ताइवान को 18 एमके-48 मोड-6 आधुनिक तकनीक से लैस शक्तिशाली टारपीडो बेचने की मंजूरी दी थी.

चीन, ताइवान को अपना हिस्सा बताता है. ताइवान की राष्ट्रपति साई-इंग-वेन के दोबारा निर्वाचित होने के बाद से बीजिंग और ताइपे के बीच तनाव बढ़ा है क्योंकि वेन ताइवान की स्वतंत्रता की पक्षधर हैं.

यह भी पढ़ें.

दिल्ली में शिक्षा मॉडल ने रचा इतिहास, सरकारी स्कूलों के 12वीं के 98 प्रतिशत छात्र हुए पास- केजरीवाल

उपमुख्यमंत्री पद से छुट्टी के बाद सचिन पायलट ने दी प्रतिक्रिया, बिहार में लागू होगा लॉकडाउन | पढ़ें दिनभर की बड़ी ख़बरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि

Embed widget