एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: तीन दिन के लिए रुका इजरायल-हमास युद्ध, WHO ने बताई वजह

Israel-Hamas War: गाजा पट्टी में रविवार से तीन दिनों के लिए युद्ध विराम लग जाएगा. यह विराम पोलियो टीकाकरण के लिए लगाया जा रहा है. यह विराम क्षेत्र के हिसाब से कई दिनों तक चल सकता है. 

Israel-Hamas War: डब्ल्यूएचओ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीन दिन के लिए इजरायल-हमास युद्ध रोका गया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है. बताया गया है कि इजरायली सेना और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने 640,000 बच्चों के पोलियो टीकाकरण के लिए तीन दिन के लिए युद्धविराम का फैसला लिया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि यह विराम अलग-अलग इलाकों में तीन दिन के लिए लगेगा, ताकि फिलिस्तीनी बच्चों को पहले चरण का टीकाकरण किया जा सके.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के वरिष्ठ अधिकारी रिक पीपरकोर्न ने बताया कि टीकाकरण अभियान रविवार को शुरू होगा, जिसमें सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक विराम लगेगा. उन्होंने कहा कि अभियान सबसे पहले मध्य गाजा में शुरू होगा, जिसके लिए लगातार तीन दिनों तक लड़ाई बंद रहेगी. इसके बाद टीककरण अभियान दक्षिणी गाजा की ओर बढ़ेगा, जहां फिर तीन दिन के लिए युद्ध रोका जाएगा. आखिरी में टीकाकरण अभियान उत्तरी गाजा में किया जाएगा. पीपरकोर्न ने कहा कि जरूरत पड़ने पर हर क्षेत्र में चौथे दिन भी युद्ध रोका जा सकेगा, क्योंकि इसपर भी सहमित बनी है. 

चार सप्ताह बाद होना चाहिए दूसरे चरण का टीकाकरण
विश्व स्वास्थ्य संगठन के आपातकालीन निदेशक माइक रयान ने गुरुवार को गाजा में मानवीय स्थिति पर आयोजित बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया हमारे अनुभव से पर्याप्त कवरेज प्राप्त करने के लिए अक्सर एक या दो दिन का अतिरिक्त समय लग जाता है.

पीपरकोर्न ने कहा कि यह पहले चरण का टीकाकरण है, इसके चार सप्ताह बाद दूसरे चरण का टीकाकरण भी जरूरी होगा.  रयान ने कहा, 'पोलियो के प्रकोप को रोकने के लिए सभी चरणों में कम से कम 90 फीसदी कवरेज जरूरी है.' 

युद्धविराम पर इजरॉयली सेना ने क्या कहा?
दूसरी तरफ इजरायली सेना की मानवीय इकाई ने कहा है कि टीकाकरण अभियान इजरायली सेना के साथ समन्वय में चलाया जाएगा. इजरायल ने कहा कि टीकाकरण के दौरान युद्ध नहीं चलेगा इस दौरान टीकाकरण केंद्रों तक लोगों को पहुंचने की छूट होगी. जिससे आसानी से बच्चों को टीका लग सके. 

यह भी पढ़ेंः US के पूर्व एनएसए का बड़ा दावा- 'चीन की आक्रमकता से भारत सरकार की अमेरिका से बढ़ी करीबी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Midterm Elections Result: अमेरिका में बदलाव की बयार? कई उम्मीदवारों ने रचा इतिहास, संकट में ट्रंप!
अमेरिका में बदलाव की बयार? कई उम्मीदवारों ने रचा इतिहास, संकट में ट्रंप!
US Midterm Election Results Live: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
LIVE: अमेरिकी चुनाव में रिपब्लिकन की हार! कमला हैरिस ने ट्रंप का उड़ाया मजाक
Explained: US मिड टर्म चुनाव में जीते कितने मुस्लिम उम्मीदवार, एक ने रचा इतिहास, जानिए क्या होगी चुनौती
Explained: US मिड टर्म चुनाव में जीते कितने मुस्लिम उम्मीदवार, एक ने रचा इतिहास, जानिए क्या होगी चुनौती
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Amazon Rainforest: क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
क्या अमेजन जंगल में भी होती है खेती, वहां क्या उगाते हैं किसान?
Embed widget