एक्सप्लोरर

Cargo Boat Sinks In Indonesia: इंडोनेशिया में मालवाहक नाव डूबी, 25 लोगों की तलाश में जुटा बचाव दल

Cargo Boat Sinks In Indonesia: मकासर के एक बंदरगाह से पैंगकेप रीजेंसी के कलमास द्वीप की यात्रा के दौरान खराब मौसम के कारण यह मालवाहक नौका डूब गई थी. इस पर कुल 42 लोग सवार थे.

जकार्ता: इंडोनेशिया (Indonesia) के दक्षिण सुलावेसी प्रांत (South Sulawesi province) में मकासर जलडमरूमध्य (Makassar Strait) में एक मालवाहक नौका (Cargo Boat) के डूबने के बाद लापता हुए 25 लोगों की तलाश में बचाव दल जुटे हुए हैं. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. प्रांतीय खोजी और राहत एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख जुनैदी ने बताया कि गुरुवार सुबह मकासर के एक बंदरगाह से पैंगकेप रीजेंसी के कलमास द्वीप की यात्रा के दौरान खराब मौसम के कारण यह मालवाहक नौका डूब गई थी. इस पर कुल 42 लोग सवार थे.

अधिकारियों ने बताया कि बाद में 17 लोगों को बचा लिया गया, जिनमें से कुछ को घटना के समय समुद्र में मौजूद दो टगबोटों द्वारा बचाया गया था. जुनैदी ने कहा कि खोजी एवं बचाव एजेंसी को शनिवार को डूबी हुई नौका के स्थान के बारे में नयी जानकारी मिली और चालक दल को क्षेत्र में भेज दिया गया.  स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं के साथ दो अन्य नौकाएं और एक खोजी एवं बचाव नौका के अलावा इंडोनेशिया की वायु सेना के हेलीकॉप्टर लापता यात्रियों की तलाश में जुटे हैं.

डूबी हुई नौका को शुरू में एक यात्री नौका बताया गया था, लेकिन बाद में जुनैदी ने स्पष्ट किया कि यह निर्माण सामग्री ले जाने वाली एक मालवाहक नौका थी. इस पर 36 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे.

इंडोनेशिया में आम हैं नौका हादसे
17,000 से अधिक छोटे द्वीपों के द्वीपसमूह इंडोनेशिया में नौका हादसे आम हैं. यहां अक्सर परिवहन के रूप में नौकाओं का उपयोग किया जाता है और इस दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी भी की जाती है.

उत्तरी सुमात्रा प्रांत (North Sumatra Province) में 2018 में ज्वालामुखी से बने एक गहरे गड्ढे वाली झील (Lake) में एक नौका के डूब जाने से 167 लोगों की मौत हो गई थी. उस नौका में लगभग 200 लोग सवार थे. फरवरी 1999 में इंडोनेशिया में एक यात्री जहाज (Passenger Ship) डूब गया था, जिसमें 332 लोग सवार थे. हादसे में केवल 20 लोग ही जीवित बचे थे. इस हादसे को देश के सबसे दर्दनाक हादसों में से एक माना जाता है.

यह भी पढ़ें: 

Plane Missing in Nepal: मानापाथी हिमाल के निचले हिस्से में देखा गया लापता विमान, क्रैश होने की आशंका

Texas Shooting: बंदूक कानूनों के पक्ष में अमेरिकी नेता की अजीब दलील, कहा- 9/11 हमले के बाद हमने विमानों पर बैन नहीं लगाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन के घर पेट्रोल बम हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन के घर पेट्रोल बम हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
‘रक्षा करने वाले ही आज मार रहे’, पाकिस्तानी सेना पर फूटा अमान खान का गुस्सा
‘रक्षा करने वाले ही आज मार रहे’, पाकिस्तानी सेना पर फूटा अमान खान का गुस्सा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
Embed widget