एक्सप्लोरर

Canada Temple: 'देश में फैल रहा हिंदूफोबिया'...कनाडा के MP ने संसद में उठाया मंदिरों में तोड़फोड़ का मसला

Brampton Temple Attack: कनाडा में रहने वाले हिंदू गौरी शंकर मंदिर में तोड़फोड़ की घटना से गुस्साए हुए हैं. सांसद चंद्र आर्य (Chandra Arya) ने सरकार से हिंदुओं के खिलाफ नफरत को रोकने की अपील की.

Canadian MP Raises Brampton Temple Attack: कनाडा के ब्रैम्पटन (Brampton) में हिंदू मंदिर (Hindu Temple) में तोड़फोड़ का मामला गरमा गया है. ब्रैम्पटन के गौरी शंकर मंदिर में हमले की निंदा की जा रही है. इस बीच कनाडा में भारतीय मूल के एक सांसद चंद्र आर्य (Chandra Arya) ने मंदिर में तोड़फोड़ के मसले को संसद में उठाया है. उन्होंने कहा कि कनाडा में हिंदुओं के खिलाफ नफरत फैल रही है.

ब्रैम्पटन में मंगलवार को गौरी शंकर मंदिर पर हमला किया गया था. इस हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की घटना के बाद खालिस्तान समर्थक नारे भी लिखे गए थे.

कनाडा के MP ने उठाया मंदिरों में तोड़फोड़ का मसला

कनाडा की संसद में एमपी चंद्र आर्य ने कहा, "कनाडा में बढ़ते हिंदूफोबिया से हिंदू कनाडाई बहुत दुखी हैं." उन्होंने इसे एक खतरनाक प्रवृत्ति बताते हुए कनाडा की सरकार से हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते घृणा-अपराधों को रोकने की अपील की है. एक स्टडी का हवाला देते हुए भारतीय मूल के कनाडाई सांसद ने कहा कि हिंदूफोबिया शारीरिक हमले में बदल रहा है. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने कहा था कि हिंदू और भारत विरोधी समूह मंदिरों को निशाना बना रहे हैं.

भारत ने की थी कड़ी निंदा

टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने भी मंगलवार को गौरी शंकर मंदिर में तोड़-फोड़ की घटना की निंदा की और कहा कि इससे कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंची है. भारतीय मिशन ने अपने ट्वीट में लिखा, “हम भारतीय विरासत के प्रतीक ब्रैम्पटन में गौरी शंकर मंदिर में तोड़फोड़ की घटना की कड़ी निंदा करते हैं. इस बर्बरता से कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है. हमने कनाडा के अधिकारियों के साथ इस मामले पर अपनी चिंता जताई है.''

गौरीशंकर मंदिर को निशाना

बता दें कि कनाडा के ब्रैम्पटन में 31 जनवरी को गौरीशंकर मंदिर (Gouri Shankar Mandir) को निशाना बनाते हुए खालिस्तान समर्थक नारे भी लिखे गए थे. इसके साथ ही मंदिर की दीवारों पर हिंदू विरोधी नारे भी लिखे गए. हाल के दिनों में कनाडा में हिंदू और धर्म आधारित हमलों में काफी इजाफा देखा गया है. 30 जनवरी को मिसिसॉगा में हिंदू हेरिटेज सेंटर में 2 लोगों ने दान पेटी और मेन ऑफिस में तोड़फोड़ की थी.

ये भी पढ़ें: Australia News: ऑस्ट्रेलिया अपने बैंकनोट से हटाएगा महारानी एलिजाबेथ II की तस्वीर, जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget