एक्सप्लोरर

Canada: जानें निज्जर हत्याकांड में भारत के खिलाफ क्यों बोले थे ट्रूडो, खुद बताई वजह

Justin Trudeau On Nijjar killing: हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने पर एक बार फिर कनाडाई पीएम ने बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि क्यों उन्होंने भारत पर आरोप लगाया है.

Canada: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों के शामिल होने का आरोप लगाकर चौतरफा घिर गए हैं. ऐसे में अब उन्होंने अपनी सफाई पेश की है. उन्होंने अपने ताजा बयान में कहा है कि वह चाहते हैं कि भारत उनके देश में इस तरह की कार्रवाई नहीं करे. यही वजह है कि उन्होंने 18 सितंबर को हाउस ऑफ कॉमन्स में निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों को लेकर बयान दिया था. 

कैनेडियन प्रेस को दिए एक इंटरव्यू में ट्रूडो ने कहा, "हमने यह महसूस किया कि कनाडा में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हमारी सुरक्षा सेवाओं को विस्तार करने की आवश्यकता है, ऐसे में उस दिन हमने संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में कनाडाई लोगों को सन्देश दिया था." उन्होंने आगे कहा कि "हमारे पास यह विश्वास करने के कारण हैं कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार थी." 

कनाडाई सुरक्षा को लेकर चिंतित 

उन्होंने कहा कि यह बयान इसलिए दिया गया क्योंकि बहुत से कनाडाई चिंतित थे कि वे असुरक्षित हैं. ट्रूडो ने यह भी संकेत दिया कि कनाडा 18 जून को सरे में निज्जर की हत्या के भारतीय संबंध के आरोपों के पीछे के सबूतों का खुलासा करेगा, लेकिन ऐसा कब करेगा, उन्होंने यह नहीं बताया. ट्रूडो ने कहा, “कनाडा एक हत्या की जांच कर रहा है और इसमें अलग-अलग हिस्से शामिल हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमारी न्याय प्रणाली की अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं. 

पीएम मोदी से भी की थी बातचीत 

ट्रूडो ने यह भी कहा कि उन्होंने सितंबर में नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान निज्जर मुद्दा उठाया था, लेकिन इस बातचीत का कोई निष्कर्ष नहीं निकला . कनाडाई पीएम ने भारत पर सूचना युद्ध शुरू करने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "भारत ने हम पर हमला करने और गलत सूचना देकर हमें कमजोर करने का फैसला किया, जो हास्यास्पद था.


ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र युद्ध-विराम प्रस्ताव के दौरान हमास के नेता का फोन नंबर क्यों दिखाने लगे इजरायली राजदूत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget