एक्सप्लोरर

Omicron: ब्रिटेन में 'ओमिक्रोन' का विस्फोट, एक दिन में 101 नए मामले, PM बोरिस जॉनसन बोले- डेल्टा से है अधिक संक्रामक

Omicron Variant: पीएम जॉनसन की ये टिप्पणी ऐसे समय में आयी है, जब मंगलवार को ब्रिटेन में ओमिक्रोन से संक्रमण के 101 नए मामले सामने आए.

Omicron Variant In UK: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों से कहा कि शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि कोरोना वायरस का ओमिक्रोन स्वरूप, डेल्टा स्वरूप से अधिक संक्रामक है. इस वक्त ब्रिटेन में डेल्टा स्वरूप के संक्रमण के मामले अधिक संख्या में सामने आ रहे हैं. मंत्रिमंडल की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा कि जॉनसन ने दोहराया कि फिलहाल कोविड-19 के नए स्वरूप के व्यापक प्रभाव के बारे में कोई भी निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी.

पीएम जॉनसन की ये टिप्पणी ऐसे समय में आयी है, जब मंगलवार को ब्रिटेन में ओमिक्रोन से संक्रमण के 101 नए मामले सामने आए, जिसके साथ इन मामलों की संख्या बढ़कर 437 हो गई है. प्रवक्ता ने कहा, ''प्रधानमंत्री ने कहा कि ओमिक्रोन को लेकर कोई भी निष्कर्ष निकालना बेहद जल्दबाजी होगी. हालांकि, शुरुआती संकेतों से पता चलता है कि डेल्टा की तुलना में ओमिक्रोन अधिक संक्रामक है.''

ब्रिटेन में ओमिक्रोन का कम्युनिटी स्प्रेड

इससे पहले, ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने सोमवार को संसद में कहा कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन का देश के क्षेत्रों में सामुदायिक स्तर पर प्रसार शुरू हो गया है. जावेद ने हाउस ऑफ कॉमन्स में कहा कि ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक वायरस के इस स्वरूप के कुल 336 मामले सामने आ चुके हैं. उन्होंने कहा कि इनमें से स्कॉटलैंड में 71 और वेल्स में चार मामले सामने आये हैं. उन्होंने कहा, ‘‘इनमें ऐसे मामले भी हैं जिनका अंतरराष्ट्रीय यात्रा से कोई संबंध नहीं है. इसलिए हम यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि अब ब्रिटेन के कई क्षेत्रों में सामुदायिक स्तर पर इसका प्रसार हो रहा है.’’

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने पाबंदी का किया विरोध

इधर, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने सोमवार को कहा कि दुनिया को वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप के बारे में बताने के लिए दक्षिण अफ्रीका तथा अन्य अफ्रीकी देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाना पाखंडपूर्ण, कठोर और अवैज्ञानिक है. शांति और सुरक्षा के लिए ‘दकार अंतरराष्ट्रीय मंच’ को संबोधित करते हुए रामाफोसा ने कहा कि इन प्रतिबंधों के माध्यम से उन लोगों और सरकारों को सजा दी जा रही है जिन्होंने विश्व को कोरोना वायरस के इस नए स्वरूप के बारे में बताया.

ये भी पढ़ें:

क्या Delta से ज्यादा खतरनाक है Corona का Omicron Variant? जानें क्या कहते हैं टॉप अमेरिकी साइंटिस्ट एंथोनी फाउची

Omicron: दिल्ली एयरपोर्ट ने कोविड नियमों को न मानने वाले यात्रियों को लेकर जारी की चेतावनी, जानें क्या कहा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget