एक्सप्लोरर

Boris Johnson: बगावत का सामना कर रहे है ब्रिटिश पीएम का अगला चुनाव जीतने का दावा, कही ये बात

Boris Johnson: हाल ही में उपचुनावों में कंजरवेटिव पार्टी की हार के बाद से बोरिस जॉनसन को आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है. इन उपचुनावों को जॉनसन के नेतृत्व के लिए जनमत संग्रह के रूप में देखा रहा है.

Boris Johnson: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने रविवार को इस दावे के साथ कंजरवेटिव पार्टी (Conservative Party) के कई सहयोगियों को नाराज कर दिया कि वह अगले आम चुनाव में सत्ताधारी पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सही रास्ते पर हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में उपचुनावों में मतदाताओं ने विपक्षी लेबर पार्टी (Labor Party) के पक्ष में मतदान करके और कंजरवेटिव पार्टी को ‘पार्टीगेट’ घोटाले ('PartyGate' Scandal) और जीवन-यापन पर खर्च बढ़ने को लेकर दंडित किया था. उसके बाद जॉनसन को आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है.

इन उपचुनावों को जॉनसन के नेतृत्व के लिए एक तरह के जनमत संग्रह के रूप में देखा रहा है. रवांडा में राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों की बैठक (सीएचओजीएम) के अंत में जॉनसन से सवाल किया गया कि क्या वह 2028-2029 में होने अगले चुनाव तक पद पर एक पूर्ण दूसरे कार्यकाल चाहते हैं.

‘मैं तीसरे कार्यकाल के बारे में सक्रियता से सोच रहा हूं’
ब्रिटिश पीएम ने कहा, ‘‘फिलहाल मैं तीसरे कार्यकाल के बारे में सक्रियता से सोच रहा हूं और यह हो सकता है, लेकिन मैं समय आने पर इसकी समीक्षा करूंगा.’’ डाउनिंग स्ट्रीट के एक सूत्र ने बाद में कहा कि वह मजाक कर रहे होंगे. इससे पहले, बीबीसी के एक इंटरव्यू में, जॉनसन ने कहा, ‘‘यदि आप कह रहे हैं कि आप चाहते हैं कि मैं किसी प्रकार के मनोवैज्ञानिक परिवर्तन से गुजरुं, तो मुझे लगता है कि हमारे श्रोताओं को पता होगा कि ऐसा नहीं होने वाला है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ आप क्या कर सकते हैं और सरकार को क्या करना चाहिए और मैं जो करना चाहता हूं, वह यह है कि हम अपनी व्यवस्था और हमारी अर्थव्यवस्था में बदलाव और सुधार के साथ आगे बढ़ें.’’

जॉनसन ने दावा किया कि मतदाता ‘‘मेरे बारे में बातचीत सुनकर तंग आ गए हैं’’ और वे जीवन-यापन पर होने वाले खर्च, अर्थव्यवस्था और यूक्रेन में ‘‘हिंसा और आक्रामकता के लिए खड़े होने पर’’ पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं.’’

पार्टी में जॉनसन के खिलाफ साजिश!
हालांकि, उपचुनाव में हार के मद्देनजर उनकी प्रतिक्रिया और टिप्पणियों पर बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) को  कंजरवेटिव पार्टी (Conservative Party) के कुछ नेताओं की ओर से कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है जिनके बारे में माना जाता है कि वे उन्हें प्रधानमंत्री के पद से हटाने की साजिश रच रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine War: यूक्रेन पर हमले का आदेश देने के बाद पुतिन की पहली विदेश यात्रा, करेंगे इन देशों का दौरा

Sri Lanka Crisis: आर्थिक संकट से जूझ रहा श्रीलंका, खरीदना चाहता रूस से तेल, Russia के दौरे पर जाएंगे दो मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत
‘भीड़ से बचें’, फ्रांस में कर्फ्यू और प्रदर्शन के बीच भारतीय दूतवास ने जारी की एडवाइजरी
‘भीड़ से बचें’, फ्रांस में कर्फ्यू और प्रदर्शन के बीच भारतीय दूतवास ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget