एक्सप्लोरर

ब्रिटिश खुफिया प्रमुख का दावा, कहा- कमजोर है रूसी सेना, अपने ही विमान को मार गिराया

ब्रिटेन की एक खुफिया एजेंसी के प्रमुख सर जर्मी फ्लेमिंग ने कहा कि रूस ने यूक्रेन के प्रतिरोध का गलत आकलन किया. उन्होंने गठबंधन की ताकत को कम करके आंका और अपनी सेना की क्षमताओं को जरूरत से अधिक आंका.

रूस और यूक्रेन के बीच 37वें दिन भी जंग जारी है. ब्रिटेन की एक खुफिया एजेंसी के प्रमुख सर जर्मी फ्लेमिंग ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में हताश रूसी सैनिकों ने आदेशों का पालन करने से इनकार कर दिया. अपने स्वयं के उपकरणों में तोड़फोड़ की और गलती से अपने ही विमान को मार गिराया.

इलेक्ट्रॉनिक जासूसी एजेंसी ‘जीसीएचक्यू’ के प्रमुखसर जर्मी फ्लेमिंग ने ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा में एक संबोधन में यह बात कही. उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट रूप से आक्रमण के संबंध में बेहद गलत आकलन किया था.

यूक्रेनी लोगों के प्रतिरोध का किया गलत आकलन

फ्लेमिंग ने कहा कि यह स्पष्ट है कि उन्होंने यूक्रेनी लोगों के प्रतिरोध का गलत आकलन किया. उन्होंने गठबंधन की ताकत को कम करके आंका...उन्होंने प्रतिबंध के आर्थिक परिणामों को कम करके आंका, और जीत हासिल करने की अपनी सेना की क्षमताओं को जरूरत से अधिक आंका.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने रूसी सैनिकों को देखा है, जिनके पास हथियारों तथा मनोबल की कमी है, उन्होंने आदेशों का पालन करने से इनकार करते हुए, अपने स्वयं के उपकरणों में तोड़फोड़ की और यहां तक कि गलती से अपने स्वयं के विमान को मार गिराया.’’

पुतिन के सलाहकारों को सच बोलने में लगता है डर

जर्मी फ्लेमिंग ने कहा कि हालांकि पुतिन के सलाहकारों को उनसे सच बोलने से बहुत डर लगता था लेकिन इन गलत निर्णयों के परिणाम शासन को स्पष्ट होने चाहिए. फ्लेमिंग ने आगाह किया कि रूस साइबर हमलों की तैयारी कर रहा है और यूक्रेन में अपने रुके हुए सैन्य अभियान को आगे बढ़ाने के लिए भाड़े पर सैनिक ला रहा है.

फ्लेमिंग ने कहा कि रूस अपने सैन्य अभियान के हिस्से के रूप में एक बड़ा साइबर हमला करेगा. उन्होंने युद्ध को लेकर रूस के बड़े पैमाने पर दुष्प्रचार अभियान का मुकाबला करने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के अत्यधिक प्रभावी ‘‘सूचना अभियान’’ की सराहना भी की.

विदेशी साजिश, पुराने राजनेता गद्दार... इमोशनल इमरान खान के आरोपों पर उठ रहे ये पांच बड़े सवाल

क्या खुद को शहीद बता कुर्सी बचा पाएंगे इमरान? 40 मिनट की तकरीर में इमोशनल ड्रामे से लेकर विपक्ष पर दागे तीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget