एक्सप्लोरर

Blue Whale Challenge: 'ब्लू व्हेल गेम' चैलेंज से अमेरिका में गई भारतीय छात्र की जान, जानें पूरा मामला

Blue Whale Challenge: शुरुआत में आशंका जताई गई थी कि छात्र की लूटपाट के बाद हत्‍या हुई और उसका नाम बोस्टन विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र के रूप में दिखाया गया था.

Blue Whale Challenge: अमेरिका में पढ़ने वाले 20 वर्षीय भारतीय छात्र की मौत का मामला सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, युवक की मौत 'ब्लू व्हेल गेम' चैलेंज की वजह से हुई है. बताया गया कि छात्र ने गेम खेलते-खेलते अपनी जान दे दी. हालांकि, यह घटना मार्च की बताई जा रही है.

पुलिस ने बताया कि छात्र 8 मार्च को मृत हालत में मिला था. वह मैसाचुसेट्स विश्वविद्यालय में प्रथम वर्ष का छात्र था. ब्रिस्टल काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के प्रवक्ता ग्रेग मिलियोट ने बताया कि मामले की जांच आत्महत्या के एंगल से की जा रही है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, चैलेंज के तौर पर छात्र ने 2 मिनट तक सांसें रोक कर रखीं. उसकी वजह से उसकी जान गई.

हत्या के एंगल पर भी हुई जांच

हालांकि, शुरुआत में ये भी कहा गया था कि छात्र की हत्‍या हुई है. बताया गया था कि छात्र की लूटपाट के बाद हत्‍या हुई और उसका नाम बोस्टन विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र के रूप में दिखाया गया था. उसका शव जंगल में एक कार में मिला था. बाद में बोस्टन ग्लोब अखबार ने उसकी सही पहचान की, तब मामले का खुलासा हुआ.

पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि छात्र की मौत की वजह क्‍या है. अभी केवल 'ब्लू व्हेल चैलेंज' गेम के एंगल से भी मौत की आशंका जताई जा रही है. गेम के बारे में पूछा जाने पर मिलियोट ने कहा कि हमारे पास इससे जुड़ी अभी कोई जानकारी नहीं है. मामले की जांच आत्महत्या के एंगल से भी की जा रही है. हम इस केस को बंद करने से पहले मेडिकल एग्जामिनर की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, उसके बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा.

भारत में क्या है ब्लू व्हेल गेम को लेकर एडवाइजरी?

आंकड़ों के मुताबिक, 2015 से 2017 के बीच रूस में ब्लू व्हेल चैलेंज से कई मौतें हुईं थीं. इसलिए इसे सुसाइड गेम यानी आत्महत्या के लिए उकसाने वाला भी कहा जाता है. भारत सरकार ने गेम शुरू होने के एक साल बाद 2017 में एडवाइजरी जारी कर कहा था कि ब्लू व्हेल गेम एक सुसाइड गेम है, इसलिए इससे दूर रहें. यह गेम सोशल मीडिया पर खेला जाता है, इसमें एक एडमिनिस्ट्रेटर और पार्टिसिपेंट होता है. एडमिनिस्ट्रेटर 50 दिन के दौरान हर दिन एक नया काम सौंपता है. शुरुआत में ये काफी आसान होता है, लेकिन बाद में टास्क कठिन हो जाता है, जिससे कई लोगों की जान भी चली गई.

ये भी पढ़ें:

Salman Khan News: 'मुंबई आ रहा लॉरेंस बिश्नोई का आदमी...', सलमान के घर फायरिंग के बीच आई कॉल के बाद अलर्ट पर पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: क्या इंसानों के हाथों से फिसल रहा है तकनीक का नियंत्रण? 'बेकाबू' AI से बड़ा खतरा
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget