एक्सप्लोरर

Kabul Airport Blast: कुछ ही मिनटों के भीतर काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो आत्मघाती हमले, बच्चों सहित 13 लोगों की मौत, 60 लोग घायल

Blast at Kabul Airport: काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो आत्मघाती हमला हुआ है. इस हमले बच्चों समेत कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई.

Blast at Kabul Airport: काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो जगहों पर आत्मघाती हमला हुआ है. एक धमाका एयरपोर्ट के गेट पर हुआ है जबकि दूसरा हमला बेरन होटल के पास हुआ है. इन हमलों में बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई है और करीब 60 लोग घायल हुए हैं. जब आत्मघाती हमले हुए तब एयरपोर्ट और उसके आसपास हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे.

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, तालिबान के प्रवक्ता ने कहा कि काबुल एयरपोर्ट के बाहर हुए हमले में बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई है.

अमेरिका रक्षा विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, हम ये कंफर्म कर सकते हैं कि आबे गेट पर धमाका हुआ है. इसकी वजह से अमेरिकी और अन्य नागरिक हताहत हुए हैं. हम यह भी कंफर्म कर सकते हैं कि एक और धमाका बेरन होटल के नजदीक हुआ है. आबे गेट और बेरन होटल के बीच की दूरी कम है. हम अपडेट देना जारी रखेंगे.''

किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि काबुल हवाईअड्डे के बाहर हुए विस्फोट के बारे में ‘निश्चित तौर पर मानना है’ कि इसे आतंकी संगठन इस्लामिक संगठन ने अंजाम दिया होगा.

बता दें कि हमले को लेकर ब्रिटेन की इंटेलीजेंस ने आगाह किया था. ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जेम्स हिप्पी ने कहा था कि ये ऐसा खतरा है जिसकी डीटेल मैं आपको नहीं दे सकता हूं लेकिन ये खतरा बहुत नजदीक है, बहुत विश्वसनीय और बहुत घातक है.


Kabul Airport Blast: कुछ ही मिनटों के भीतर काबुल एयरपोर्ट के बाहर दो आत्मघाती हमले, बच्चों सहित 13 लोगों की मौत, 60 लोग घायल

इंटेलिटेंस इनपुट में ये कहा जा रहा था कि आईएसआईएस की तरफ से हमला किया जा सकता है. वहीं हमले से कुछ घंटे पहले अफगानिस्तान में अमेरिका के कार्यवाहक राजदूत रॉस विल्सन ने कहा था कि काबुल हवाईअड्डे पर सुरक्षा संबंधी खतरा है जिसकी वजह से विदेश विभाग को अमेरिकियों से संबंधित हवाईअड्डे की परिधि से दूर रहने का आग्रह करना पड़ा है. विल्सन ने काबुल से एबीसी न्यूज के साथ बातचीत में कहा कि वह खतरे और इसकी वर्तमान स्थिति के बारे में विशिष्ट जानकारी के बारे में चर्चा नहीं कर सकते.

बता दें कि पिछले दिनों तालिबान ने पंजशीर के अलावा पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था. इसके बाद से हजारों लोग अफगानिस्तान छोड़ चुके हैं. यही नहीं तालिबान के शासन के खौफ से लोग 31 अगस्त से पहले अफगानिस्तान छोड़ देना चाहते हैं. पिछले कई दिनों से लोग एयरपोर्ट पर जमे हैं. 

काबुल एयरपोर्ट के पास दो बड़े आत्मघाती धमाके, चारों तरफ मची चीख-पुकार, अब तक 15 लोगों की मौत- Pics

Exclusive: पत्रकार जियार खान ने सुनाई आपबीती, तालिबान ने की थी पिटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget