एक्सप्लोरर

जब आतंकवादियों ने कर दी थी इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू के भाई की हत्या!

1976 में ऑपरेशन चलाया गया था, जिसके तहत 95 इजरायली बंधकों को रिहा कराना था, जिन्हें फिलिस्तीन और जर्मन आतंकवादियों ने तेल अबीब से पेरिस जा रहे फ्रांस के एयरक्राफ्ट को हाईजैक कर बंधक बनाया गया था.

इजरायल भले ही ईरान के साथ जंग खत्म कर चुका है और अपने आस-पास के देशों में छिपे आतंकवादियों से लगातार लड़ रहा है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब इसी इजरायल और इसी इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के भाई की हत्या हो गई थी और ये हत्या भी आतंकवादियों ने ही की थी.

तारीख थी 4 जुलाई 1976. इजरायल से करीब 2500 मील दूर युगांडा के एंतेबे हवाई अड्डे पर इजरायल के चार हरक्युलिस एयरक्राफ्ट रात के घुप्प अंधेरे में लैंड हुए थे. इन एयरक्राफ्ट में सवार थे इजरायल सेना की प्रीमियर स्पेशल यूनिट सयेरेत मतकल के 100 जवान, जिन्हें युगांडा में एक खुफिया ऑपरेशन करना था.

ऑपरेशन था 95 इजरायली बंधकों की रिहाई, जिन्हें फिलिस्तीन और जर्मन आतंकवादियों ने तेल अबीब से पेरिस जा रहे फ्रांस के एयरक्राफ्ट को हाईजैक कर बंधक बनाया गया था. हाईजैक हुए प्लेन को आतंकवादियों ने युगांडा के एन्तेबे हवाई अड्डे पर ही लैंड करवाया था, क्योंकि तब युगांडा के तानाशाह ईदी अमीन ने आतंकवादियों को संरक्षण दे रखा था.

इजरायल हर हाल में अपने बंधकों को छुड़ाना चाहता था. लिहाजा उसने ऑपरेशन किया.ऑपरेशन को नाम दिया गया ऑपरेशन एंटेबे, जिसका आधिकारिक नाम था ऑपरेशन थंडरबोल्ट. इस ऑपरेशन की जिम्मेदारी दी गई सयेरेत मतकल यूनिट को, जिसके कमांडर का नाम था योनी नेतन्याहू. योनी नेतन्याहू के नेतृत्व में सयेरेत मतकल के जवान एंतेबे हवाई अड्डे पर फैल गए. आतंकवादियों के साथ भयंकर गोलीबारी हुई और आखिरकार सारे आतंकी मारे गए. युगांडा के 45 जवान भी मारे गए.

जब ऑपरेशन खत्म हुआ तो पता चला कि इस गोलीबारी में इजरायल के तीन बंधक मारे गए हैं. साथ ही मारा गया है सयेरेत मतकल का कमांडर योनी नेतन्याहू, जिसे आतंकवादियों ने गोली मार दी थी. डिप्टी कमांडर मुकी बेत्जर के नेतृत्व में सारे बंधक और सयेरेत मतकल के जवान वापस उसी हरक्युलिस विमान से इजरायल वापस लौट जाते हैं.

ऑपरेशन खत्म होता है, लेकिन जिस लेफ्टिनेंट कर्नल योनातन योनी नेतन्याहू की इस ऑपरेशन में मौत होती है, वो कोई और नहीं बल्कि बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा भाई था. तब बेंजामिन नेतन्याहू भी इसी सयेरेत मतकल यूनिट से रिटायर होकर कैंब्रिज में पढ़ाई कर रहे थे. भाई की मौत से टूटे नेतन्याहू ने बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी और एक गैर सरकारी संगठन चलाने लगे, जिसका मकसद आतंकवाद के खिलाफ लोगों को तैयार करना था.

1982 के लेबनान वॉर के दौरान उन्हें फिर से सयेरेत मकतल में वापस बुलाया गया. जंग खत्म हुई तो वो पहले यूनाइटेड नेशंस में इजरायल के एंबेसडर और फिर वहीं पर डोनाल्ड ट्रंप के पिता फ्रेड ट्रंप के दोस्त बन गए. इसके बाद तो इतिहास है कि कैसे नेता प्रतिपक्ष से होते हुए बेंजामिन नेतन्याहू प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे और जो बैठे तो फिर उन्हें कोई हिला भी नहीं पाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
PM मोदी के कहने से टल गया परमाणु हमला! पोलैंड के मंत्री का बड़ा दावा, बोले- 'पुतिन ने मानी थी उनकी बात'
PM मोदी के कहने से टल गया परमाणु हमला! पोलैंड के मंत्री का बड़ा दावा, बोले- 'पुतिन ने मानी थी उनकी बात'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget