एक्सप्लोरर

Obamas' Personal Chef: झील में डूबने से हुई बराक ओबामा के पर्सनल शेफ की मौत, पुलिस ने किया खुलासा

Barack Obama Personal Chef Dies: अमेरिका के पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के पर्सनल शेफ का निधन पानी में डूबने के कारण हुआ है, जिसपर ओबामा परिवार ने दुख व्यक्त किया है.

Obama Personal Chef: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के निजी शेफ की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है. 45 वर्षीय टैफारी कैंपबेल का शव मार्था वाइनयार्ड की एक झील से बरामद किया गया. स्थानीय पुलिस ने बराक ओबामा के निजी शेफ के शव मिलने की पुष्टि की है. 

दरअसल, पुलिस को टैफारी कैंपबेल के साथी ने सूचना दी कि वह रविवार की रात को पानी में गए लेकिन वापस नहीं आए. इसके तुरंत बाद से उनकी खोजबीन शुरू हो गई. घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि टैफारी कैम्पबेल पानी में डूब गए हैं लेकिन उनका शव नहीं मिल पाया है. 

ओबामा परिवार ने किया दुख व्यक्त 

सोमवार को पुलिस ने टैफारी कैम्पबेल के शव को झील के अंदर से बरामद किया. बराक और मिशेल ओबामा ने अपने शेफ की मौत पर दुख व्यक्त किया है. पूर्व राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने सोमवार को एक बयान में कहा, वह व्हाइट हाउस में एक सहायक शेफ थे और 2016 में ओबामा का दूसरा कार्यकाल पूरा होने के बाद वह परिवार के लिए काम करने आए थे. 

पर्सनल शेफ से जुड़ी यादें की साझा 

ओबामा परिवार ने टैफारी कैंपबेल की मौत पर कहा कि व्हाइट हाउस में उसके क्रिएटिव फूड और आइडिया ने सभी को जोड़े रखा, उसके बाद हम लगातार संपर्क में रहे. हम परिवार से इस कदर घुल मिल गए थे कि राष्ट्रपति कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें निजी तौर पर काम करने को कहा. ऐसे में वह 2016 के बाद से ओबामा परिवार के साथ काम कर रहे थे.

पुलिस ने की शव मिलने की पुष्टि 

पुलिस ने कहा कि गोताखोरों ने रविवार को कैंपबेल की तलाश शुरू की, जब उन्हें फोन आया कि एक पुरुष पानी में डूब गया. पुलिस ने बताया कि कैंपबेल का शव सोमवार को एडगारटाउन ग्रेट पॉन्ड से बरामद किया गया. रिपोर्ट के अनुसार, बराक ओबामा साल 2008 से 2016 तक अमेरिका के जब राष्ट्रपति थे, उस दौरान उनके साथ टैफारी कैंपबेल ने काम किया था. इसके बाद उन्होंने ओबामा के निजी शेफ के तौर पर काम किया.

ये भी पढ़ें: Singapore Death Penalty: सिंगापुर में 20 साल बाद किसी महिला को दी जाएगी फांसी, जानें उसका जुर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget