एक्सप्लोरर

Bangladesh Flood: भारत से 54 नदियां साझा करता है बांग्लादेश, बाढ़ के पूर्वानुमान के लिए इंडिया से मांगे ये आंकड़े

Bangladesh: बांग्लादेश ने गंगा, ब्रह्मपुत्र, बराक और अन्य नदियों पर ‘अपस्ट्रीम स्टेशन’ से देश में बाढ़ के सटीक पूर्वानुमान के लिए आंकड़े मांगे हैं, इसे लेकर भारत ने जवाब दिया है.

Bangladesh Seeks Data From India For Flood Forecast: बांग्लादेश (Bangladesh) ने गंगा (Ganga), ब्रह्मपुत्र (Brahmaputra), बराक (Barak River) और अन्य नदियों पर ऊपरी हिस्सों (Upstream Station) से देश में बाढ़ के सटीक पूर्वानुमान (Flood Forecast) के लिए आंकड़े मांगे हैं लेकिन भारत (India) का कहना है कि पर्याप्त आंकड़े ढाका (Dhaka) को दिए जा रहे हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, इस मौसम के बाद से भारत ने किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए बांग्लादेश को बाढ़ के आंकड़े साझा करने की अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है.

भारत और बांग्लादेश के मंत्रालय स्तरीय संयुक्त नदी आयोग की 38वीं बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित की गई थी. बैठक के दौरान इस मामले पर चर्चा की गई थी. भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया जबकि बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जल संसाधन राज्य मंत्री जहीद फारूक ने किया.

बाढ़ के आंकड़ों पर यह है भारत का रुख

सूत्रों ने कहा कि बांग्लादेश ने गंगा, ब्रह्मपुत्र, बराक और अन्य नदियों पर ‘अपस्ट्रीम स्टेशन’ से देश में बाढ़ के सटीक पूर्वानुमान के लिए आंकड़े मांगे हैं लेकिन भारत ने यह सुनिश्चित किया है कि पड़ोसी देश को पर्याप्त आंकड़े मुहैया कराये जा रहे हैं. सूत्रों ने यह भी कहा कि भारत ने बाढ़ के आंकड़ों को साझा करने की अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है, जो पहले 15 अक्टूबर तक थी. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि तकनीकी समिति द्वारा बाढ़ के आंकड़े साझा करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया या प्रोटोकॉल तैयार किया जाएगा और तब तक मौजूदा तंत्र संचालित होता रहेगा.

जल शक्ति मंत्रालय ने यह कहा

गौरतलब है कि 12 साल के अंतराल के बाद दोनों देशों के बीच संयुक्त नदी आयोग की मंत्रालय स्तर पर यह बैठक हुई. हालांकि, इन वर्षों में आयोग के बीच तकनीकी पहलुओं पर निरंतर बातचीत होती रही है. जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार भारत और बांग्लादेश 54 नदियों को साझा करते हैं, जिनमें से सात नदियों की पहचान प्राथमिकता के आधार पर जल बंटवारा समझौतों के ढांचे के विकास के लिए की जा चुकी है. बैठक में आंकड़ों के आदान-प्रदान के लिए आठ और नदियों को शामिल कर सहयोग के क्षेत्र को व्यापक बनाने पर सहमति बनी थी. इसे लेकर आगे संयुक्त नदी आयोग की तकनीकी स्तरीय समिति में चर्चा की जाएगी.

ये भी पढ़ें

Explained: क्यों धंस रहा है उत्तराखंड का खूबसूरत शहर जोशीमठ? जानिए क्या है वजह

Sonali Phogat: सोनाली फोगाट हत्या मामले में दो मुख्य आरोपियों को 10 दिन की पुलिस हिरासत, ये है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने इस खास सिपाहसलार को तारिक रहमान ने सौंपा भारत का जिम्मा, जानें कौन हैं असद आलम सियाम
अपने इस खास सिपाहसलार को तारिक रहमान ने सौंपा भारत का जिम्मा, जानें कौन हैं असद आलम सियाम
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
'वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी...', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, जानें कब जाएंगी
'वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी...', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, जानें कब जाएंगी

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget