एक्सप्लोरर

ये छात्र नहीं, आतंकी हैं! हिंसा के बीच उपद्रवियों पर हसीना सरकार हुई सख्त, दे दिया एक्शन का बड़ा ऑर्डर

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर पीएम शेख हसीना ने सुरक्षा मामलों की बैठक बुलाई. उन्होंने कहा कि अराजकता फैलाने वालों से सख्ती से निपटने की जरूरत है.

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ लाखों छात्र ढाका में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसे लेकर वहां की सरकार ने फिर से कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है. इस बीच, देश के कई हिस्सों में हिंसा भड़कने को लेकर प्रधानमंत्री शेख हसीना सख्त नजर आईं. उन्होंने रविवार (4 अगस्त 2024) को कहा कि विरोध के नाम पर तोड़फोड़ करने वाले लोग छात्र नहीं, बल्कि आतंकवादी हैं और ऐसे तत्वों से कड़ाई से निपटने की जरूरत है.

प्रधानमंत्री शेख हसीना बोलीं, ‘‘मैं देशवासियों से इन आतंकवादियों का सख्ती से दमन करने की अपील करती हूं.’’ ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना ने गणभवन में सुरक्षा मामलों की राष्ट्रीय समिति की बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने ये बातें कही है. बैठक में सेना, नौसेना, वायु सेना, पुलिस, रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी), बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के प्रमुख और अन्य शीर्ष सुरक्षा अधिकारी थे. प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार और गृह मंत्री भी मीटिंग में मौजूद थे.

बांग्लादेश की सड़कों पर क्यों हैं छात्र?

दरअसल, बांग्लादेश में मौजूदा समय में प्रदर्शनकारी विवादास्पद कोटा प्रणाली को खत्म करने की मांग कर रहे हैं, जिसके तहत 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के योद्धाओं के रिश्तेदारों के लिए सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण दिया गया था. छात्रों के इस आंदोलन में अब सेना के कुछ भूतपूर्व ऑफिसर भी शामिल हो गए हैं. 

बवाल के बीच आई भारत की एडवाइजरी

बांग्लादेश में बवाल और हिंसा के बाच भारत ने वहां रह रहे हिंदुस्तानियों से संपर्क में रहने और सतर्क रहने के लिए कहा है. इंडिया की ओर से इसे लेकर एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. यह घटनाक्रम ऐसे समय पर देखने को मिला है बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ अवामी लीग के समर्थकों के बीच ताजा झड़पों में कम से कम 32 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए. स्थानीय मीडिया के अनुसार, रंगपुर में चार अवामी लीग समर्थक मारे गए और 100 से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि बोगरा और मगुरा में दो-दो लोग मारे गए, जिनमें एक छात्र दल का नेता भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें : ब्रिटेन में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने बोतलों-ईटों से किया पुलिसकर्मियों पर हमला, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत
‘भीड़ से बचें’, फ्रांस में कर्फ्यू और प्रदर्शन के बीच भारतीय दूतवास ने जारी की एडवाइजरी
‘भीड़ से बचें’, फ्रांस में कर्फ्यू और प्रदर्शन के बीच भारतीय दूतवास ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget