एक्सप्लोरर

Dhaka Explosion: बांग्लादेश के ढाका में बिल्डिंग में भीषण विस्फोट, 16 लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

Dhaka Explosion: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. ये ब्लास्ट एक इमारत में हुआ.

Bangladesh Dhaka Explosion: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में मंगलवार (7 मार्च) की शाम को हुए विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए. ये ब्लास्ट ढाका के गुलिस्तान इलाके में एक बहुमंजिला इमारत में हुआ. इस विस्फोट के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है. मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है. धमाके की वजह को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

सिद्दीक बाजार में हुए धमाके में एक 7 मंजिला इमारत के तीन 3 तल क्षतिग्रस्त हो गए हैं. आसपास की कुछ इमारतों को भी नुकसान हुआ है. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये ब्लास्ट मंगलवार शाम 4:50 बजे हुआ. विस्फोट के बाद कई दमकल की गाड़ियों को मौके पर लगाया गया है. पुलिस के मुताबिक, घायलों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है. 

‘ढाका ट्रिब्यून’ अखबार की खबर के मुताबिक, इमारत के तहखाने में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. ‘रैपिड एक्शन बटालियन’ का बम निरोधक दस्ता इमारत का निरीक्षण करने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है. 

विस्फोट का कारण नहीं पता चला

बिल्डिंग में हुए विस्फोट के कारण सड़क किनारे खड़ी एक बस को भी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने बताया कि मौके पर बचाव व सुरक्षा अभियान जारी है. एक अधिकारी ने कहा कि विस्फोट मंगलवार को ढाका के भीड़भाड़ वाले बाजार में हुआ. 

बिल्डिंग में हैं कई स्टोर

पुलिस के अनुसार, घायलों का इलाज ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में चल रहा है. बता दें कि, जिस बिल्डिंग में विस्फोट हुआ है उसके निचले तल पर कई स्टोर हैं और इसके बगल में BRAC बैंक की एक शाखा है. 

ये भी पढ़ें:

China-Taiwan Conflict: अचानक हमला कर सकता है चीन, जवाबी हमले के लिए तैयार है ताइवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget