एक्सप्लोरर

हानिया की मौत का बदला लेना है… इजरायल पर हमला करना है, लेकिन क्यों कंफ्यूज है ईरानी सुप्रीम लीडर?

Iran Israel War: ईरान ने कहा था कि इस्माइल हानिया की बदला वह इजराइल से लेकर रहेगा, लेकिन उसकी सारी धमकियां ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है. 

Iran Israel War:  हमास के इस्माइल हानिया की मौत को दो हफ्तों से ज्यादा हो चुके हैं. हत्या के लिए ईरान ने इजरायल पर आरोप लगाए हैं. ईरान ने कहा था कि इस्माइल हानिया की बदला वह इजराइल से लेकर रहेगा, लेकिन उसकी सारी धमकियां ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है. 

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के डिप्टी कमांडर अली फदावी ने लेबनान के टीवी चैनल पर इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने साफ-साफ कहा है की हानिया की मौत का बदला लेना है. फदावी ने यह भी कहा कि इजराइल ने UN चार्टर का उल्लंघन किया है, जिसकी कीमत तो उसको चुकानी पड़ेगी. इन सब के बीच ईरान की सरकार इस बात को लेकर कंफ्यूज दिख रही है कि आखिर किस तरह की कार्रवाई की जाएगी. क्योंकि कोई भी कार्यवाही हो इसमें इजरायल के साथ-साथ अमेरिका से भी संबंध बिगड़ेंगे. 

पेजेशकियान और रिवॉल्यूशनरी गार्ड के बीच असहमति

हाल ही में ब्रिटिश टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में यह बताया गया कि इजरायल के खिलाफ कार्यवाही को लेकर राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और रिवॉल्यूशनरी गार्ड के अफसर के बीच असहमति दिख रही है. एक ओर ईरान के राष्ट्रपति इजरायल पर सीधा हमला करने से बचने को कह रहे हैं. उनका यह कहना है कि इजराइल के पड़ोसी देशों में उसके ठिकानों को निशाना बनाना चाहिए तो वहीं रिवॉल्यूशनरी गार्ड के अफसरों का कहना ठीक इससे विपरीत है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इस पूरे कन्फ्यूजन में अंत में फैसला तो सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को ही लेना है.

इजरायल पर हमले के बुरे हो सकते है परिणाम

न केवल ईरान के राष्ट्रपति और रिवॉल्यूशनरी अफसर बल्कि सुप्रीम लीडर भी इस हमले को लेकर दुविधा में फंसे हैं. एक ओर हानिया की मौत को ईरान अपमान के रूप में देख रहा है और लोग भी बदला लेने की डिमांड करते जा रहे हैं. दूसरी ओर सुप्रीम लीडर को यह भी पता है कि अगर उन्होंने इजरायल पर हमला किया तो इसके परिणाम बहुत बुरे हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: यूरोप में गैस सप्लाई करता था रूस का ये शहर, अब यूक्रेन ने कब्जा कर खोल लिया अपना ऑफिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस में सड़क पर लाखों प्रदर्शनकारी, पेरिस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन-आंसू गैस छोड़े
फ्रांस में सड़क पर लाखों प्रदर्शनकारी, पेरिस में झड़प; पुलिस ने वॉटर कैनन-आंसू गैस छोड़े
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत
आसमान में टकराए फिलीपींस एयरफोर्स के दो विमान, चार पायलटों की मौत

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget