एक्सप्लोरर

Austrian Airlines: दो घंटे की उड़ान के बाद वापस लौटी फ्लाइट, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

Airline News: आधे रास्ते से फ्लाइट के लौटने पर एयरलाइन ने बताया कि शौचालयों में तकनीकी दिक्क़त आ गई थी. टॉयलेट का फ्लश ठीक से काम नहीं कर रहा था.

Viral News: ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की एक फ्लाइट को सिर्फ इस वजह से आधे रास्ते से लौटना पड़ा क्योंकि उसमें टॉयलेट ख़राब था. यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस ऑस्ट्रियन एयरलाइंस में यात्रा करने वाले यात्रियों ने लौटने के बाद जमकर बवाल काटा.

न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार घटना सोमवार की है. जब बोइंग 777 विमान ने करीब 300 यात्रियों के साथ वियना से न्यूयॉर्क के लिए उड़ान भरा. यात्री निश्चिन्त थे कि करीब आठ घंटे में यह फ्लाइट उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचा देगी. लेकिन दो घंटे की उड़ान के बाद फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा. दरअसल ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि फ्लाइट के आठ में से पांच टॉयलेट टूट गए थे. ऐसे में 300 यात्रियों के साथ आठ घंटे की यात्रा इस फ्लाइट से संभव नहीं था. 

प्रवक्ता ने बताया तकनीकी दिक्कत 

आधे रस्ते से फ्लाइट के लौटने पर एयरलाइन की एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि शौचालयों में तकनीकी दिक्क़त आ गई थी. टॉयलेट का फ्लश ठीक से काम नहीं कर रहा था. ऐसे में क्रू मेंबर्स ने वापस लौटने का फैसला किया. दरअसल, ऐसा नहीं करने पर यात्रा के दौरान यात्रियों को ही परेशानी का सामना करना पड़ता.  

इसके साथ ही प्रवक्ता ने दावा करते हुए कहा है कि इस तरह की समस्या ऑस्ट्रियन एयरलाइंस की फ्लाइट में पहली बार आई है. इससे पहले इस तरह की दिक्कतें कभी देखने को नहीं मिलीं. हालांकि इस घटना के लिए उन्होंने मांफी मांगते हुए कहा कि यात्रियों की असुविधा के लिए हमें अत्यंत खेद है. प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्लाइट को ठीक कर लिया गया है और अब वह पहले की तरह सेवा दे रही है. 

पहले भी आ चुकी हैं ऐसी घटनाएं 

बता दें कि इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं आ चुकी है. अभी पिछले साल ही चेक गणराज्य में प्राग से न्यूयॉर्क JFK की फ्लाइट में टॉयलेट ओवरफ्लो की घटना घटी थी. फ्लाइट में सवार यात्रियों के अनुसार टॉयलेट में बाढ़ जैसी स्थिति थी. इस मामले में भी यात्रियों ने जमकर बवाल काटा था.

ये भी पढ़ें: COVID-19: चूहों के आतंक से त्रस्त हो चुके हैं इस शहर के लोग, पूरी आबादी को हो सकता है कोविड से खतरा, वैज्ञानिकों के किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EXPLAINED: असिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा, ये कितना खतरनाक और क्यों हो रहा विरोध?
EXPLAINED: असिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा, ये कितना खतरनाक और क्यों हो रहा विरोध?
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
यूपी में बिजली आउटसोर्स कर्मी को लेकर बड़ा फैसला, इस उम्र तक कर सकेंगे काम
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget