एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने ट्विटर पर समोसों के साथ तस्वीर की पोस्ट

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने ट्विटर पर समोसों के साथ तस्वीर पोस्ट की है.ऑस्ट्रेलिया में भारत पांचवां बड़ा कारोबारी सहयोगी है.

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन भारत और भारत के पीएम से अपनी दोस्ती का सार्वजनिक इजहार करने का कोई मौका नहीं चूकते. कभी वो पीएम नरेंद्र मोदी को अच्छा बताते हुए उनके साथ अपनी सेल्फी पोस्ट करते हैं तो कभी भारत को ऑस्ट्रेलिया का प्राकृतिक साझेदार बताते हैं. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चार जून को होने वाली अपनी शिखर वार्ता से पहले ऑस्ट्रेलियाई पीएम मॉरिसन ने रविवार सुबह समोसों और आम की चटनी के साथ तस्वीर ट्वीट कर रहा कि खेद है इस बार हमारी बातचीत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही है.

पीएम मोदी के साथ सेल्फी की थी ट्वीट

जापान के ओसाका में हुई बीते साल हुई जी-20 की बैठक में ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने भारतीय प्रधानमंत्री के साथ अपनी सेल्फी ट्वीट कर कहा था कितने अच्छे हैं मोदी. वहीं अगस्त 2019 में फ्रांस के बियारिट्ज में हुई शिखर बैठक में भी दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई थी. मॉरिसन और मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता जनवरी 2020 के तीसरे हफ्ते में भारत आना था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण उनकी यात्रा टल गई. वहीं बाद में कोरोना संकट के कारण इस द्विपक्षीय वार्ता को आगे बढ़ाने और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करने का फैसला किया गया.

मॉरिसन ने किचन में समोसों और चटनी की प्लेट हाथ में लिए तस्वीर की पोस्ट

4 जून को प्रधानमंत्री मोदी के साथ होने वाली इसी वार्ता से पहले मॉरिसन ने किचन में समोसों और चटनी की प्लेट हाथ में लिए अपनी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की. साथ ही खास अंदाज में अपने और मोदी के नाम के तीन अक्षरों को लेते हुए उन्होंने लिखा स्कोमो-साज. मॉरिसन ने बताया कि उन्होंने समोसों को और चटनी को पूरी तरह घर में तैयार किया है. साथ ही इस बात पर अपना खेद भी जताया कि पीएम मोदी के साथ उनकी बातचीत वर्चुअल तरीके से और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हो रही है.

द्विपक्षीय वार्ता दुनिया में उभरते नए रणनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी खासी अहम 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं की द्विपक्षीय वार्ता दुनिया में उभरते नए रणनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी खासी अहम होने वाली है. महत्वपूर्ण है कि ऑस्ट्रेलिया की स्कॉट मॉरिसन सरकार ने चीन के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन और चीन के कोरोना प्रबंधन की स्वतंत्र निष्पक्ष जांच की भी मांग मॉरिसन मुखर तौर पर उठा चुके हैं.

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मोदी और मॉरिसन की वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच अपनी आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने के नए रोडमैप पर काम शुरु हो सकता है. इसके अलाव एशिया-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती दखलंदाजी को रोकने के लिए अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया भारत और जापान की चौकड़ी किस तरह आगे बढ़ सकती है इसपर भी चर्चा संभव है.

दोनों देश अपने द्विपक्षीय कारोबार की भी बढ़ाने में लगे हैं. ऑस्ट्रेलिया में भारत पांचवां बड़ा कारोबारी सहयोगी है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया- भारत और ऑस्ट्रेलिया-चीन के बीच द्विपक्षीय कारोबार के आंकड़ों में भी बड़ा अंतर है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय कारोबार जहां करीब 30 अरब डॉलर का है वहीं ऑस्ट्रेलिया और चीन का आपसी व्यापार 200 अरब डॉलर का है. ऐसे में अगर कोरोना वायरस को लेकर चीन से नाराज ऑस्ट्रेलिया सरकार उसके साथ अपने कारोबार में कुछ कटौती करती है तो यह भारत के लिए एक बड़ा मौका बन सकता है.

ये भी पढ़ें-

नेपाल की संसद में विवादित नए नक्शे को लेकर संशोधन विधेयक पेश

महाराष्ट्र में जारी किए गए सरकारी कार्यालयों को कुछ शर्तों के साथ शुरू करने के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget