एक्सप्लोरर

Afghanistan Blast: अफगानिस्तान की मस्जिद में हुए विस्फोट में 20 लोगों की मौत, ISIS ने ली जिम्मेदारी

Afghanistan Blast: बल्ख प्रांत के मजारशरीफ शहर की एक मस्जिद में यह विस्फोट हुआ. मजार-ए-शरीफ के सूत्रों ने बताया कि शहर के व्यस्त इलाके सेह डोकान की मस्जिद में विस्फोट हुआ.

Afghanistan Blast: अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत के मजारशरीफ शहर की एक मस्जिद में हुए विस्फोट में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. मजार-ए-शरीफ के सूत्रों ने बताया कि शहर के व्यस्त इलाके सेह डोकान की मस्जिद में विस्फोट हुआ. स्थानीय मीडिया के मुताबिक कम से कम 20 शव और 65 घायल उपासकों को अबू अली सिना बाल्खी अस्पताल लाया गया है. आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस विस्फोट की जिम्मेदारी ली है. 

काबुल में सड़क किनारे विस्फोट में दो बच्चे जख्मी

वहीं अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को सड़क के किनारे किए गए विस्फोट में दो बच्चे जख्मी हो गए. काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद ज़दरान ने एक ट्वीट में कहा कि विस्फोट पश्चिमी काबुल की एक सड़क के सुनसान हिस्से में हुआ. हालांकि यहां आसपास शिया बहुल इलाके हैं. विस्फोट की किसी संगठन ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है.

दो दिन पहले इसी इलाके में, शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाकर कई विस्फोट किए गए थे.  इन बम धमाकों में कम से कम छह बच्चों की मौत हो गई थी और 17 अन्य जख्मी हुए थे. ये धमाके काबुल के पास शिया बहुल इलाके दश्त-ए-बारची में अब्दुल रहीम शहीद हाई स्कूल के अंदर और मुमताज एजुकेशन सेंटर के निकट हुए. प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि ऐसा स्कूल के अंदर आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा लिया. स्कूल में लगभग 1,000 छात्र पढ़ते हैं.

इस्लामिक स्टेट से संबंधित ‘आईएस इन खोरसान प्रोविन्स’ ने पूर्व में स्कूलों को निशाना बनाकर हमले किए हैं, खासकर शिया बहुल इलाकों में.

तालिबान के दावे पर उठे सवाल

तालिबान यह दावा करता आया है कि पिछले साल अगस्त में सत्ता संभालने के बाद से उन्होंने देश को सुरक्षित कर लिया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां और विश्लेषक तालिबान के इस दावे पर सवाल उठाते रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय विश्लेषकों का कहना है कि अफगानिस्तान में आतंकवाद का फिर से उभरने का खतरा बना हुआ है और इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह ने कई बड़े हमलों का दावा किया है.

यह भी पढ़ें:

रूस यूक्रेन युद्ध का आज 57वां दिन, मारियूपोल पर होगा अगले 24 घंटे में रूस का कब्जा, जेलेंस्की ने उठाया ये कदम

संभावित खतरे को लेकर खाली कराई गई यूएस कैपिटल, बाद में पुलिस बोली- कोई खतरा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget