एक्सप्लोरर

New Zealand: एक और भारतीय को न्यूजीलैंड में बनाया गया निशाना, हाल ही में भारतीयों ने किया था प्रोटेस्ट

World: न्यूजीलैंड में भारतीयों को निशाना बनाए जाने का मामला कम होने का नाम नहीं ले रहा. एक बार फिर एक भारतीय मूल के व्यक्ति को हथियारबंद लुटेरों ने टारगेट किया.

New Zealand: न्यूजीलैंड में एक भारतीय मूल के व्यवसायी के स्टोर पर हथियारबंद लुटेरों के समूह ने हमला किया और साथ ही एक कर्मचारी की गर्दन पर चाकू रख दिया. न्यूजीलैंड के एक अखबार के अनुसार बताया जा रहा है कि वेप स्टोर के मालिक सिद्धू नरेश ने कहा कि नॉर्थ आइलैंड के हैमिल्टन में उनके स्टोर को शुक्रवार को चार युवा अपराधियों ने निशाना बनाया.

पीड़ित व्यवसायी ने बताया कि मेरे कर्मचारियों को जबरन घुटने टेकने के लिए मजबूर किया गया था और उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया गया था. इसके बाद उन्होंने पूरे स्टोर को तहस नहस कर दिया. साथ ही मेरे गल्ले में रखी पूरी नकदी ले गए. वे लगातार धमकी दे रहे थे, जिससे हमारे सभी कर्मचारी डरे हुए थे. जब वे लूटपाट कर रहे थे तो हम इसलिए कुछ नहीं बोल पाए क्योंकि हमारी जान को खतरा था. वे बेहद खूंखार दिख रहे थे. इससे पहले हम कुछ कर पाते वे लूटपाट कर फरार हो गए.  

हत्या के बाद भारतीय मूल के लोगों ने किया प्रदर्शन 

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड में पिछले हफ्ते भारतीय मूल के डेयरी कर्मचारी जनक पटेल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद सोमवार को भारतीय मूल के लोगों ने न्यूजीलैंड में राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन किया. बताया जा रहा है कि पुलिस ने अब तक इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

आरोपियों की कठोर सजा की मांग करते हुए विरोध में देश भर की डेयरियों ने अपने स्टोर को दो घंटे के लिए बंद कर दिया था. वेलिंगटन में उप प्रधानमंत्री ग्रांट रॉबर्टसन के चुनावी कार्यालय के बाहर जनक पटेल के समर्थन में एक मिनट का मौन भी रखा गया. 

न्यूजीलैंड हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को दोपहर 12:30 बजे पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ. ऑकलैंड के माउंट अल्बर्ट में प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डन के चुनावी कार्यालय के सामने भारी संख्या में लोग जमा हुए. इस दौरान प्रदर्शकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर 'इनफ इज इनफ' का नारा लगाया. प्रदर्शकारियों ने तख्तियों पर 'कानून बदलों' का मैसेज लिखा हुआ था.

भारतीय मूल के व्यक्ति को मारा गया था 34 बार चाकू 

पटेल को एक या दो नहीं बल्कि 34 बार चाकू मारा गया था. पटेल ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. इसके बाद पुलिस ने 48 घंटे में ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इन आरोपियों पर हत्या और डकैती का आरोप लगाया गया. 

ये भी पढ़ें- क्या पुतिन के दिमाग में चल रहा परमाणु अटैक का प्लान? आखिर क्यों टाल दी न्यूक्लियर हथियारों से जुड़ी अहम बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget