एक्सप्लोरर

अमेरिका में एक और भारतीय छात्र की मौत, उमा सत्य साईं के बाद अब्दुल अरफात की मिली डेड बॉडी

America: पिछले महीने से लापता 25 वर्षीय भारतीय छात्र मोहम्मद अब्दुल अरफात का शव अमेरिका के क्लीवलैंड में मिला. मूलरूप से वह हैदराबाद के रहने वाले थे. भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि की है.

Indian Student Found Dead in America: अमेरिका में भारतीय छात्रों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. उमा सत्य साईं के बाद अब अमेरिका में रह रहे भारतीय छात्र अब्दुल अरफात की डेडबॉडी मिली है. पिछले महीने से लापता 25 वर्षीय भारतीय छात्र अमेरिका के क्लीवलैंड में मृत पाया गया है. हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल अरफात की मौत ने अमेरिका में रह रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, एक हफ्ते के अंदर ऐसी दूसरी घटना सामने आई है, जबकि इस  साल अभी तक 11 भारतीय छात्रों के साथ ऐसी घटना हुई है. 

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अरफात की मौत की पुष्टि करते हुए एक्स पर पोस्ट किया, "यह जानकर दुख हुआ कि मोहम्मद अब्दुल अरफात, जिनके लिए एक तलाशी अभियान चल रहा था, क्लीवलैंड, ओहियो में मृत पाए गए." वाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह क्लीवलैंड विश्वविद्यालय के छात्र की मौत की गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका में स्थानीय एजेंसियों के संपर्क में है. हम उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए परिवार को हर संभव सहायता दे रहे हैं.

पिता से मांगी गई थी 1200 डॉलर की फिरौती

मोहम्मद अब्दुल अराफात 7 मार्च, 2024 से लापता थे उनके पिता मोहम्मद सलीम ने बताया था कि लापता होने के 10 दिन बाद उनके पास एक कॉल आई थी और कॉल करने वाले ने कहा था कि कि उनके बेटे (अब्दुल अराफात) का अपहरण कर लिया गया है. आरोपियों ने उसे छोड़ने के लिए 1200 अमेरिकी डॉलर की फिरौती मांगी थी. उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी. अमेरिका में स्थिति भारतीय दूतावास की मदद से छात्र को तलाशा जा रहा था, लेकिन अब अचानक उसकी डेडबॉडी मिली है.

लगातार निशाने पर भारतीय छात्र

अमेरिका में भारतीय मूल के छात्रों की मौत का यह पहला या दूसरा मामला नहीं है. ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं. 6 अप्रैल को भी उमा सत्य साईं गड्डे नाम के एक भारतीय छात्र की मौत का मामला सामने आया था. वह ओहियो के क्लीवलैंड से पढ़ाई कर रहा था. इस साल अब तक अमेरिका में 11 भारतीय और भारतीय मूल के छात्रों की मौतें हो चुकी हैं. 

पिछले महीने (मार्च) में अमेरिका में 20 साल के भारतीय छात्र अभिजीत पारुचुरू की हत्या कर दी गई थी. वह आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के बुर्रिपालेम का रहने वाला था. इससे पहले पर्ड्यू विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले भारतीय मूल के छात्र नील आचार्य की भी हत्या की गई थी. इसके अलावा श्रेयस रेड्डी और विवेक सैनी भी मृत पाए गए थे. ऐसे कई नाम इस लिस्ट में हैं.

ये भी पढ़ें

क्या भारत ने 20 आतंकियों को मरवाया? किस पाकिस्तानी ने इस सवाल पर कहा- वो सब शहीद हुए हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: CJP से बातचीत के लिए संसद से रवाना हुए जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह भी बातचीत में होंगे शामिल
LIVE: CJP से बातचीत के लिए संसद से रवाना हुए जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह भी बातचीत में होंगे शामिल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget