एक्सप्लोरर

बढ़ते तनाव के बीच चीन ने अपने नागरिकों को ऑस्ट्रेलिया यात्रा टालने की दी सलाह

चीन ने ऑस्ट्रेलिया की चार बड़ी मांस उत्पादक कंपनियों से आयात पर रोक लगा दी. साथ ही कई कृषि उत्पादों पर भी आयात शुल्क बढ़ा दिया.

नई दिल्ली: कोरोना संकट के चलते तल्ख हुए चीन और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों में तनाव और गहरा गया है. बढ़ती तल्खी के बीच चीन ने नस्लीय हिंसा का हवाला देते हुए अपने नागरिकों को ऑस्ट्रेलिया न जाने की सलाह दी है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है.

चीन के संस्कृति मंत्रालय ने नोटिस जारी कर चीनी नागरिकों को फिलहाल ऑस्ट्रेलिया यात्रा न करने को कहा है. साथ ही जो लोग ऑस्ट्रेलिया में हैं उन्हें अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी है. कोरोना संकट के बीच दोनों देशों के रिश्तों में आई खटास और ऑस्ट्रेलिया में चीनी नागरिकों के खिलाफ नस्लीय हिंसा का हवाला देते हुए चीन सरकार ने यह कदम उठाया है.

ऑस्ट्रेलिय ने आरोपों को नकारा

इस बीच ऑस्ट्रेलिया सरकार ने चीन के इन आरोपों को खारिज किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्यटन मंत्री साइमन बर्मिंघम न कहा कि चीन की तरफ से लगाए आरोपों में न कोई तथ्य हैं न आधार है. ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस की रोकथाम में बहुत अच्छा काम किया है. साथ ही अलग-अलग देशों से आने वाले लोगों के स्वागत को भी तैयार है.

दीवारों पर लिखा 'चीन यानि कोरोना'

हालांकि स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस तरह की घटनाएं जरूर सामने आईं जिनमें चीनी मूल के लोगों की कॉलोनियों के बाहर दीवार पर चीन यानि कोरोना लिखा मिला. मगर इस तरह की नाराजगी जताने वाले और नस्ल के आधार पर व्यवहार के मामले न तो कोई नया मामला है और न ही चीन के प्रति लक्षित. इस तरह की शिकायतें इंडोनेशिया, मलेशिया समेत एशियाई मूल के कई नागरिकों के साथ भी पेश आए हैं.

व्यापारिक रिश्तों में भी आई तल्खी

इतना जरूर है कि ऑस्ट्रेलिया और चीन के रिश्तों में बीते कुछ दिनों के दौरान काफी खटास आई है. चीन ने ऑस्ट्रेलिया की चार बड़ी मांस उत्पादक कंपनियों से आयात पर रोक लगा दी. साथ ही कई कृषि उत्पादों पर भी आयात शुल्क बढ़ा दिया. दोनों देशों के बीच 200 बिलियन डॉलर के कारोबार पर भी रिश्तों के तनाव से असर लाजिमी है.

ऑस्ट्रेलिया ने उठाए थे सवाल

ध्यान रहे कि ऑस्ट्रेलिय उन मुल्कों में शामिल है जिन्होंने सबसे पहले चीन के कोरोना वायरस प्रबंधन पर सवाल उठाए थे. ऑस्ट्रेलिया ने कोरोना वायरस संक्रमण और विश्व स्वास्थ्य संगठन के कामकाज के स्वतंत्र व निष्पक्ष आकलन की भी मुखर मांग उठाई थी. इस मामले का बीते दिनों हुई विश्व स्वास्थ्य सभा की बैठक में अमेरिका, भारत, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, अफ्रीकी देशों समेत कई मुल्कों ने समर्थन किया था.

ये भी पढ़ें

चीन पर नरम हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, कहा- दुनिया और चीन के साथ मिलकर काम करेंगे कोरोना का कहर: दुनियाभर में 68 लाख लोग संक्रमित हुए, अबतक करीब 4 लाख लोग मरे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget