एक्सप्लोरर

अमेरिका में जोर पकड़ेगा टीकाकरण, जल्द ही एक दिन में 10 लाख टीके लगाए जाएंगेः फाउची

अमेरिका में धीमी शुरुआत के बावजूद जल्द ही कोविड-19 के कम से कम 10 लाख टीके प्रतिदिन लगाए जाएंगे. संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फाउची ने साथ ही देश में अगले कुछ सप्ताह में संक्रमण के मामले बढ़ने को लेकर आगाह भी किया.

वाशिंगटनः अमेरिका में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फाउची ने कहा कि धीमी शुरुआत के बावजूद अमेरिका में जल्द ही कोविड-19 के कम से कम 10 लाख टीके प्रतिदिन लगाए जाएंगे. साथ ही उन्होंने देश में अगले कुछ सप्ताह में संक्रमण के मामले बढ़ने को लेकर आगाह भी किया.टीकाकरण की गति धीमी होने से स्वास्थ्य अधिकारियों और जनता दोनों में निराशा है.

फाउची ने कहा, ‘‘ जब भी आप एक बड़ा कार्यक्रम शुरू करते हैं, तो कुछ समस्याएं आती ही हैं. मुझे लगता है कि इन समस्याओं को अब दूर कर लिया गया है.’’ उन्होंने कहा कि टीकाकरण 14 दिसम्बर को शुरू हुआ था और अब इसने रफ्तार पकड़नी शुरू कर ली है, अब भी एक दिन में करीब पांच लाख टीके रोज लगाए जा रहे हैं.

100 दिन में 10 करोड़ टीके लगाने का लक्ष्य किया जा सकता है हासिल फाउची ने कहा कि अब छुट्टियां खत्म होने के बाद , ‘‘ मुझे लगता है एक दिन में 10 लाख या उससे अधिक टीके लगेंगे’’ उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन का 100 दिन में 10 करोड़ टीके लगाने का लक्ष्य ‘‘बेहद यथार्थवादी, महत्वपूर्ण और ऐसा लक्ष्य है, जिसे हासिल किया जा सकता है’’

24 घंटे में कोरोना के 2 लाख से ज्यादा मामले वर्ल्डोमीटर के मुताबिक अमेरिका में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 2 करोड़ 15 लाख 75 हजार 544 मामले सामने आ चुके हैं. जबकि कोरोना से अब तक 3 लाख 65 हजार 591 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1 करोड़ 28 लाख 62 हजार के पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटो में यहां कोरोना संक्रमण के 2 लाख 22 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. जबकि इसी दौरान 3,900 से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है.

यह भी पढ़ें-

World Corona Update: दुनियाभर में 24 घंटे में आए 6.67 लाख नए केस, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 8.6 करोड़ के पार WHO की टीम से घबराया चीन? कोविड उत्पत्ति जांच की नहीं दी इजाजत, टेड्रोस ने जताई नाराजगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
Explained: क्या है ईरान का 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स', हवा में ऑक्सीजन सोखकर मचाता है तबाही
Explained: क्या है ईरान का 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स', हवा में ऑक्सीजन सोखकर मचाता है तबाही
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget