एक्सप्लोरर

America Ohio: अमेरिका के शिक्षक ने सबको किया हैरान, अपने छात्र को किडनी दान करने का लिया फैसला

America teacher surprised everyone: अमेरिका के ओहियो में एडी मैक्कार्थी नाम के एक टीचर ने अपने स्टूडेंट को किडनी दान करने का फैसला किया. जिससे छात्र को नया जीवन मिला है.

American teacher Eddie McCarthy: अमेरिका के ओहियो में एक अध्यापक एडी मैक्कार्थी ने अपने छात्र को किडनी दान करने का फैसला किया. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के ओहियो में एक 15 वर्षीय हाई स्कूल छात्र को तत्काल नई किडनी की आवश्यकता थी. जिसके बाद छात्र के गणित अध्यापक उसे अपनी किडनी देने के लिए के लिए सहमत हो गए.अध्यापक की इस बात से छात्र और उसके माता-पिता हैरान रह गए. 

एडी मैक्कार्थी ओहियो के टोलेडो में व्हिटमर हाई स्कूल में गणित के अध्यापक है. उन्होंने बताया कि रोमन इस साल उनकी क्लास में था और वह बहुत अच्छा बच्चा है और जब उन्हें उसकी हालत के बारे में पता चला तभी उन्होंने छात्र की मदद करने का फैसला लिया.

छात्र के परिवार को दी खुशखबरी  
एडी मैक्कार्थी आगे बताया कि उन्हें दो महीने पहले अपने छात्र रोमन मैककॉर्मिक की खराब स्थिति के बारे में पता चला था. जिसके बाद वो चुपके से हॉस्पिटल चेकअप कराने गए कि वह छात्र को किडनी दान कर सकते है या नहीं.

एडी मैक्कार्थी कई परीक्षण हुए और कई महीनों के इंतजार के बाद, डॉक्टरों ने उन्हें को बताया कि उनका डोनर मैच हो गया है. आखिरकार उन्हें जून में सर्जरी की तारीख दी गई जिसके बाद उन्होंने मैककॉर्मिक के परिवार के साथ इस बात की खुशखबरी दी.  
बीओआर सिंड्रोम से प्रभावित है छात्र 
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, 15 वर्षीय हाई स्कूल छात्र मैककोर्मिक को ब्रांकियोटोरेनल या बीओआर सिंड्रोम है, जो एक दुर्लभ, वंशानुगत स्थिति है. ये ऊतक विकास को प्रभावित करती है और कान और गुर्दे की विकृतियों का कारण बन सकती है. 

छात्र ने बताई अपनी स्थिति
मैककॉर्मिक ने गुड मॉर्निंग अमेरिका को अपनी हालत के बारे में बताते हुए कहा कि, "मैं आम बच्चों की तरह खाना नहीं खा पा रहा हूँ और शारीरिक रूप से सक्रिय नहीं हो पा रहा हूं क्योंकि मेरे गुर्दे मेरी शारीरिक गतिविधि को धीमा कर रहे हैं".

डॉक्टरों ने कहा था कि मैककॉर्मिक के लक्षण और बिगड़ गए और स्टेज 4 की किडनी की बीमारी हो गई. डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि जब तक उन्हें किडनी डोनर नहीं मिल जाता, तब तक के लिए उन्हें डायलिसिस पर जाना होगा. उनका परिवार लगभग दो सालों से उनके लिए एक डोनर की तलाश कर रहा था. लेकिन अब डोनर मिल जाने से रोमन का परिवार बहुत खुश है. 

रोमन की मां जेमी रेड ने यूएसए टुडे को बताया, ''मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई कि डोनर वह व्यक्ति था जो मेरे बेटे को जानता था,'' उन्होंने आगे कहा कि उनका बेटा बहुत खुश है और उन्हें उम्मीद है कि उनके बेटे की कहानी दूसरे परिवारों को प्रोत्साहित करेगी जो अपने बच्चों के साथ कठिन समय से गुजर रहे होंगें."

वहीं रोमन के पिता ने बताया, "मेरा लिए यह बात बहुत मायने रखती है कि मेरे बेटे को डोनर मिल गया है". उन्होंने अध्यापक का धन्यवाद अदा करते हुए कहा कि, "वह एक अद्भुत इंसान है." 

यह भी पढ़ें- प्रिंसेस डायना का पसंदीदा स्वेटर किया जाएगा नीलाम, सगाई के लेकर इन खास मौकों पर इसे पहन चुकी हैं राजकुमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget