एक्सप्लोरर

US With India: अरुणाचल मुद्दे पर एक बार फिर अमेरिका ने चीन को लगाई फटकार, गुस्से में US ने क्या कहा पढ़िए

US With India: अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के उसपार चीन की हरकतों का अमेरिका शख्त विरोध करता है. 

US With India: भारत के अरुणाचल प्रदेश को चीन अपना बताकर लगातार विवाद करता है, हाल ही में चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 30 स्थानों का नाम बदल दिया है. चीन इस तरह की हरकतें करके अपने दावे को मजबूत करना चाहता है, लेकिन अमेरिका ने इसपर कड़ी आपत्ति जताई है. भारत भी कई बार कह चुका है कि इस तरह की हरकतें करने से सच्चाई नहीं बदल जाएगी. अब अमेरिका एक बार फिर अरुणाचल मुद्दे पर भारत के साथ आया है.

अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के उसपार चीन की हरकतों का अमेरिका शख्त विरोध करता है. अमेरिका ने कहा कि एलएसी के उसपार किसी भी तरह के क्षेत्रीय दावे, नागरिक या सैन्य घुसपैठ व अतिक्रमण के एकतरफा प्रयास का अमेरिका दृढ़ता के साथ विरोध करता है. साउथ चाइना के मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, चीन भारत के अरुणाचल प्रदेश को जंगनान कहता है. चीन इस इस इलाके को तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र होने का दावा करता है.  

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्या कहा?
भारत के विदेश मंत्रालय ने जंगनान को बनावटी नाम करार देते हुए इसे 'मूर्खतापूर्ण' कहा है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि 'यदि मैं आपके घर का नाम बदलकर अपना कहने लगूं तो क्या वह मेरा हो जाएगा?' एस जयशंकर ने कहा कि अरूणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का था, है और रहेगा. नाम बदलने से कोई फर्क नहीं पड़ता है.' 

भारत-चीन के बीच लंबे समय से सीमा विवाद
डॉ जयशंकर ने कहा कि भारत की सेना एलएसी पर तैनात है. साल 2020 में चीन और भारत की सेना के बीच हिंसक झड़प हुई थी. इसके बाद से 21 बार सैन्य वार्ता हो चुकी लेकिन कोई हल नहीं निकला. लंबे समय से चीन-भारत के बीच सीमा विवाद चल रहा है. साल 1962 में सीमा विवाद को लेकर ही दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ था. पिछले महीने अरुणाचल प्रदेश के दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने एक सुरंग का उद्घाटन किया था, जिसके बाद चीन बौखला गया है.

चीन ने अमेरिका पर लगाया आरोप
प्रधानमंत्री के अरुणाचल दौरे का चीन ने विरोध जताया था, जिसके बाद अमेरिका ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि 'अमेरिका अरूणाचल प्रदेश को भारत के प्रदेश के रूप में मान्यता देता है.' इसके बाद चीन ने कहा कि अमेरिका भारत और चीन के बीच में आकर दोनों देशों को लड़ाना चाहता है. अब एक बार फिर अमेरिका भारत के साथ आया है.

यह भी पढ़ेंः Pakistan: मुख्तार अंसारी की मौत पर पाकिस्तान में क्या होने लगी चर्चा, वीडियो वायरल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget