एक्सप्लोरर

US Midterm Elections 2022 Live: अमेरिका में कुछ ही देर में शुरू होगा मतदान, ट्रंप-बाइडेन के लिए अग्निपरीक्षा! यहां पढ़ें हर एक अपडेट

America Mid Term Election: 8 नवंबर के चुनाव के नतीजे राष्ट्रपति जो बाइडेन के बाकी दो साल के शासन पर एक बड़ा प्रभाव डालने के लिए तैयार हैं. अमेरिका में हर चार साल में मिड टर्म इलेक्शन होते हैं.

Key Events
America mid term election 8th november 022 live update joe biden and donald trump US Midterm Elections 2022 Live: अमेरिका में कुछ ही देर में शुरू होगा मतदान, ट्रंप-बाइडेन के लिए अग्निपरीक्षा! यहां पढ़ें हर एक अपडेट
अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन

Background

US Midterm Elections 2022: संयुक्त राज्य अमेरिका में आज मिड टर्म इलेक्शन (Midterm Elections ) की वोटिंग शुरू हो गई है. इन चुनावों के परिणाम का राष्ट्रपति जो बाइडेन के शेष दो सालों के शासन पर एक बड़ा प्रभाव होना तय है, हालांकि बैलेट पेपर पर उनका नाम नहीं होगा. अमेरिकी में राजनीतिक हालातों की स्थिति को देखते हुए कहा जा रहा है कि चुनाव के परिणाम डेमोक्रेट्स के लिए अच्छे नहीं होंगे. 

मिड टर्म चुनाव पर अमेरिका के साथ-साथ पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है. इसे जो बाइडेन (Joe Biden) के साथ-साथ डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के लिए भी एक अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को मिड टर्म इलेक्शन में अमेरिकी अर्थव्यवस्था मतदाताओं के लिए शीर्ष मुद्दा रही है. यहां लगातार बिगड़ती अर्थव्यवस्था के कारण जनता इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के लिए रास्ता साफ कर सकती है. 

यूएस मिड टर्म इलेक्शन क्या हैं?

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर यूएस मिड टर्म चुनाव हैं क्या और यह क्यों कराए जाते हैं. अमेरिका में हर चार साल में मध्यावधि चुनाव यानी मिड टर्म चुनाव होते हैं, जो राष्ट्रपति के कार्यकाल में किए जाते हैं. राष्ट्रपति के चुनाव भी हर चार साल में होते हैं और मिड टर्म को आमतौर पर राष्ट्रपति पर जनमत संग्रह के रूप में माना जाता है. 

इन चुनाव के लिए 50 राज्यों के 435 सीटों पर मतदान होना है. इसमें बहुमत के लिए 218 सीटें चाहिए. अगर चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की जीत होती है तो 3 जनवरी 2023 से 3 जनवरी 2025 तक देश की संसद के सभी फैसले उनके हाथ में रहेंगे. सदन और सीनेट की करीब 500 सीटों के लिए 1,200 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं. 

क्या मायने रखते हैं मिड टर्म इलेक्शन ?

मिड टर्म इलेक्शन तय करते हैं कि कांग्रेस को कौन नियंत्रित करता है. जो कोई भी कांग्रेस का नियंत्रण लेता है, उसका अमेरिकी कानून पर महत्वपूर्ण प्रभाव होता है और संघीय कानूनों को बनाने, बहस करने और पारित करने का प्रभारी होता है. वहीं, चुनाव के परिणामों का सही समय राज्य पर निर्भर करता है. वोट की गिनती के हिसाब से नतीजे आएंगे.

15:09 PM (IST)  •  08 Nov 2022

जल्द शुरू होगी वोटिंग

कुछ ही देर में वोटिंग शुरू हो जाएगी. हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की सभी 435 सीटों के लिए चुनाव होंगे. इसके साथ ही सीनेट की कुल 100 सीटों में से 35 सीटों पर भी मतदान होने हैं. 

15:08 PM (IST)  •  08 Nov 2022

15 नवंबर को 'बहुत बड़ी घोषणा' करने जा रहा हूं- डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने वोटिंग से कुछ ही देर पहले यह एलान किया कि वह 15 नवंबर को फ्लोरिडा के पाम बीच में मार-ए-लागो में एक बहुत बड़ी घोषणा करने जा रहा हैं. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget