एक्सप्लोरर

पुतिन-जिनपिंग और पीएम मोदी की कैमिस्ट्री देखकर अमेरिका की अक्ल आई ठिकाने, भारत संग रिश्तों को लेकर जारी किया बड़ा बयान

SCO Summit 2025: प्रधानमंत्री मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की SCO 2025 की बैठक के बाद अमेरिका ने भारत-अमेरिका साझेदारी और सहयोग पर भरोसा जताया है.

चीन के तियानजिन में चल रहे SCO शिखर सम्मेलन 2025 के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक ही मंच पर आए. इसे लेकर अमेरिका की ओर से भी बयान सामने आ गया है. अमेरिकी विदेश विभाग और अमेरिकी अधिकारियों ने भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर एक विशेष बयान जारी किया, जिसमें दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी और सहयोग पर जोर दिया गया.

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंच रही है और यह 21वीं सदी का परिभाषित संबंध बन चुकी है.” बयान में यह भी कहा गया कि इस महीने अमेरिका खास तौर पर भारत-अमेरिका लोगों, प्रगति और संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जो दोनों देशों को आगे बढ़ाने में मदद कर रही हैं.

मार्को रुबियो ने कही ये बड़ी बात

मार्को रुबियो ने अपने बयान में यह भी बताया कि इन सहयोगों में नवाचार, रक्षा और द्विपक्षीय संबंध शामिल हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नागरिकों के बीच स्थायी मित्रता ही इस साझेदारी की असली ताकत है और यही भविष्य की दिशा तय कर रही है. अमेरिका ने अपने बयान के साथ एक सोशल मीडिया अभियान भी चलाया है. उन्होंने कहा, “#USIndiaFWDforOurPeople के हेशटैग को फॉलो करें और इस यात्रा का हिस्सा बनें.” इस हेशटैग के जरिए अमेरिका और भारत के बीच चल रहे सहयोग, प्रगति और साझेदारी को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जा रहा है.

भारत में अमेरिकी दूतावास का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है जब सोमवार (1 सितंबर) सुबह ही चीन के तियानजिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत भारी टैरिफ लगाए हैं और उनके सलाहकार और रणनीतिकार भारत के खिलाफ कड़े बयान दे रहे हैं.

दुनियाभर में हो रही है इन तीन देशों की बैठक की चर्चा

चीन में हुई इस तीन देशों की बैठक की चर्चा दुनियाभर की राजनीतिक और कूटनीतिक राजधानियों में हो रही है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने SCO शिखर सम्मेलन में संबोधन देते हुए कहा, “ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं को पुराने और आउटडेटेड फ्रेमवर्क में सीमित रखना भविष्य की पीढ़ियों के प्रति अन्याय है. नई पीढ़ी के बहुरंगी सपनों को हम पुराने जमाने की ब्लैक एंड व्हाइट स्क्रीन पर नहीं दिखा सकते. इसके लिए हमें स्क्रीन बदलनी होगी.”

प्रधानमंत्री ने इस संदेश के जरिए दुनिया को बदलाव को स्वीकार करने और नई सोच अपनाने का संकेत दिया, ताकि वैश्विक साझेदारी और विकास की राह में युवाओं की रचनात्मकता और आकांक्षाओं का सही सम्मान हो सके.

ये भी पढ़ें-

Peter Navarro: 'मोदी जी ब्राह्मण हैं क्या?', ट्रंप के शागिर्द नवारो के जहरीले बयान पर निशिकांत दुबे ने जमकर सुनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget