एक्सप्लोरर

Indian-Origin: अमेरिका में 10 दिन से लापता भारतीय मूल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की झील से लाश मिली, जानें पुलिस ने क्या किया खुलासा

India-American techie Ankit Bagai: अमेरिका में भारतीय मूल के अंकित बगई 9 अप्रैल से गायब थे. उनके परिवार ने उनका कोई सुराग देने वाले को 5,000 डॉलर का इनाम देने की भी घोषणा की थी.

Indian-Origin Software Engineer: अमेरिका (US) में भारतीय मूल का एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर लापता हो गया था. 10 दिनों बाद अब उसकी लाश मिली है, वहां की पुलिस ने उसे मैरीलैंड में एक झील से निकाला. वहां, ड्रैग हुक से उसकी तलाश की गई थी.

मोंटगोमरी पुलिस के बयान में कहा गया है कि झील से मृतावस्था में बरामद किए गए शख्स की पहचान अंकित बगई के तौर पर हुई है जो कि जर्मन टाउन का निवासी था. उसकी उम्र 30 वर्ष थी. पुलिस के अनुसार, वो बीते 9 अप्रैल से ही गायब था. उसे आखिरी बार 9 अप्रैल करीब सुबह के 11:30 बजे देखा गया था, जब वह माइलस्टोन प्लाजा के पास स्थित उपचार केंद्र से बाहर निकल रहा था. उसके गायब होने के बाद परिजन उसे तलाश रहे थे.

30 साल का था अंकित बगई 
अंकित बगई के परिजनों को लगता था कि उनका बेटा सकुशल है. उन्होंने उसके वर्जीनिया या वॉशिंग्टन डीसी में होने की भी आशंका जताई थी. बताया जाता है कि परिजनों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था. इसके अलावा उन्होंने अपने स्तर पर भी वहां के शॉपिंग मॉल और आस-पास के इलाकों में छानबीन की थी. कई जगह अंकित की तस्वीर वाले पोस्टर भी चिपकाए गए थे, ताकि कुछ सुराग मिल सके. मगर, हफ्तेभर तक भी उसका पता नहीं चल सका.

वर्जीनिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट था
अब मोंटगोमरी पुलिस की ओर से बताया गया है कि अमेरिका के मैरीलैंड में एक झील से 30 वर्षीय भारतीय अमेरिकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव बरामद किया गया है. परिवारवालों के अनुसार, अंकित वर्जीनिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट था. उन्होंने यह भी बताया कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, इसलिए उसे कई बार जीवन रक्षक दवाएं भी दी गई थीं. पुलिस के अनुसार, वह 9 अप्रैल को लापता हुआ. जिसके बाद अब वह झील से मृत पाया गया है.

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तानी करते हैं ब्रिटिश लड़कियों का रेप', सुनक सरकार की महिला मंत्री की ऐसी टिप्पणियों से खफा पाक मूल के नेता छोड़ रहे हैं कंजर्वेटिव पार्टी, दूतावास बोला- ब्रेवरमैन ने नस्लवाद छेड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget