एक्सप्लोरर

Somalia: सोमालिया में आतंकी ठिकानों पर अमेरिका की एयर स्ट्राइक, अल शबाब के 30 लड़ाके ढेर

Somalia में आतंकवादियों से लड़ने के लिए अमेरिका लगातार वहां की सरकार को मदद दे रहा है. बीते कुछ महीनों में अमेरिका ने कई बार आतंकी ठिकानों पर हमले किए, जिसमें अल शबाब के कई लड़ाके मारे जा चुके हैं.

America Strike In Somalia: अमेरिकी सेना ने शुक्रवार (20 जनवरी) को सोमाली शहर (Somali) में बड़ा हमला किया, जिसमें अल शबाब के 30 लड़ाके मारे गए. यहां सोमालिया की सेना और अल शबाब के लड़ाकों के बीच लड़ाई चल रही है. अमेरिकी सेना का ये हमला सोमालिया की राजधानी मोगादिशू से 260 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में गलकाड के पास हुआ. यूएस अफ्रीका कमांड के मुताबिक, इस हमले में कोई भी नागरिक घायल नहीं हुआ और न ही मारा गया. एक रक्षा अधिकारी के अनुसार, हवाई हमले के समय जमीन पर अमेरिकी सेना मौजूद नहीं थी.

बता दें कि मई 2022 में राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आतंकवादी समूह का मुकाबला करने के प्रयास में क्षेत्र में अमेरिकी सैनिकों को फिर से तैनात करने के लिए पेंटागन के अनुरोध को मंजूरी दे दी थी. उसके बाद से अमेरिका ने सोमाली सरकार को निरंतर समर्थन किया है. 

सोमालिया को अमेरिका का समर्थन

अमेरिकी सेना ने शनिवार को एक बयान में कहा, "सोमालिया पूरे पूर्वी अफ्रीका में स्थिरता और सुरक्षा के लिए केंद्र बना हुआ है. यूएस अफ्रीका कमांड की सेनाएं अल-शबाब, सबसे बड़े और सबसे घातक अल-कायदा ग्रुप को हराने के लिए अपने प्रयास जारी रखेगी."

बीते कुछ महीनों में अमेरिका के बड़े हमले

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के महीनों में अमेरिकी सेना ने इस क्षेत्र में कई हमले किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप दर्जनों अल-शबाब हताहत हुए हैं. बीते अक्टूबर में एक अमेरिकी हमले में मोगादिशू से लगभग 218 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में अल-शबाब के दो सदस्यों को मार गिराया था. बाद में नवंबर के हमले में मोगादिशू से लगभग 285 किलोमीटर उत्तर पूर्व में अल-शबाब के 17 लड़ाके मारे गए. वहीं दिसंबर के अंत में एक और अमेरिकी हमले ने कैडेल शहर के पास अल-शबाब के छह सदस्यों को मार गिराया.

ये भी पढ़ें- भारत में अमेरिकी वीजा के लिए आवेदनों की बाढ़, महीनों का वेटिंग टाइम, US बढ़ा रहा अधिकारियों की संख्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
Xप्लेन: जहाजों पर सैनेटरी पेड्स और टैम्पोन तक खत्म! क्या खुद से लड़ाई हार जाएगी US नेवी?
जहाजों पर सैनेटरी पेड्स-टैम्पोन खत्म! क्या खुद से लड़ाई हारेगी US नेवी?
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget