एक्सप्लोरर

Aliens on Venus: पृथ्वी की 'जुड़वा बहन' के यहां मौजूद हैं एलियंस, NASA वैज्ञानिक का सनसनीखेज दावा

Aliens News: अभी तक एलियंस की खोज नहीं हो पाई है. दुनियाभर की स्पेस एजेंसियां उन्हें ढूंढने में लगी हुई हैं. इस बीच नासा वैज्ञानिक ने शुक्र ग्रह पर एलियंस के मौजूद होने की बात कही है.

Life on Venus: सोलर सिस्टम में मौजूद शुक्र ग्रह को पृथ्वी की जुड़वा बहन कहा जाता है. इसकी वजह है ग्रह का पृथ्वी के आकार का होना और ये ग्रह सोलर सिस्टम में रहने योग्य क्षेत्र में मौजूद है. अब शुक्र ग्रह को लेकर कुछ ऐसा दावा किया है, जो आपको हैरान कर देगा. अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA की एक वैज्ञानिक ने दावा किया है कि शुक्र ग्रह पर एलियंस मौजूद हो सकते हैं. उन्होंने इसकी वजह भी बताई है.

शुक्र ग्रह पर तापमान 475 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. ग्रह का वातावरण बिल्कुल जहरीला है. इस वजह से कोई ये सोच भी नहीं सकता है कि यहां जीवन मौजूद होगा. हालांकि, नासा की वैज्ञानिक डॉ मिशेल थॉलर इसके बिल्कुल उलट सोचती हैं. अमेरिका के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में काम करने वाली डॉ मिशेल ने एक नई थ्योरी बताई है, जिसके तहत शुक्र ग्रह पर जीवन मौजूद होने की बात कही गई है. 

एलियंस पर क्या बोलीं डॉ मिशेल थॉलर?

सोलर सिस्टम में दूसरे नंबर पर मौजूद शुक्र ग्रह का वातावरण ऐसा है कि वहां इंसान जिंदा रह ही नहीं सकते हैं. मगर डॉ मिशेल का कहना है कि कॉर्बन-डाई-ऑक्साइड वाले वातावरण में हमने जीवन के संभावित निशान देखें हैं. द सन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'हम शुक्र ग्रह के वातावरण में जीवन के संभावित संकेत देख रहे हैं.' मैंने शुक्र को लेकर कभी ऐसी उम्मीद नहीं की थी. ग्रह के वायुमंडल ऐसा दिखाई देता है, जैसे इसे किसी बैक्टीरिया के जरिए तैयार किया गया हो.'

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि अब वो वक्त ज्यादा दूर नहीं है, जब हमें सोलर सिस्टम में जीवन के सबूत मिल जाएं. सोलर सिस्टम में मौजूद जीवन बहुत ही छोटा होगा, हो सकता है कि ये बैक्टीरिया के रूप में मौजूद हो.' दरअसल, ये कहा जाता है कि अगर हमें पृथ्वी के अलावा किसी ग्रह पर जीवन के सबूत मिलेंगे भी तो हो सकता है कि वह किसी बैक्टीरिया की तरह हों. अभी वहां जीवन की बस शुरुआत ही हुई हो. शुक्र को लेकर यही बातें कही जाती हैं. 

कैसा है शुक्र ग्रह? 

शुक्र ग्रह का वातावरण बेहद ही खतरनाक है. अगर किसी इंसान को वहां भेजा जाए, तो उसकी चुटकियों में मौत हो जाएगी. हालांकि, कई सारी स्टडी में ये बात कही गई है कि ग्रह पर बैक्टीरिया के तौर पर जीवन मौजूद हो सकता है. सूरज से शुक्र ग्रह की दूरी 6.7 करोड़ मील है. ये सोलर सिस्टम का सबसे गर्म ग्रह है. इसके वातावरण में सल्फ्यूरिक एसिड और कार्बन डाइऑक्साइड मिला हुआ है. एक तरह से यहां के हालात किसी जहन्नुम से कम नहीं हैं. 

यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में NASA को मिला 46 साल पुराना स्पेसक्राफ्ट, पृथ्वी से 20 अरब KM दूर हुआ था 'लापता'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
सड़क पर बिखरी चप्पलें, रोते छात्र....जख्म से लेकर लाठीचार्ज तक, प्रदर्शनकारियों ने सुनाई आपबीती
First Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget