एक्सप्लोरर

Space News: एलियंस लैब में बना रहे ब्रह्मांड, हार्वर्ड प्रोफेसर के इस दावे से मची सनसनी!

Universe Creation in Lab: हार्वर्ड प्रोफेसर एवी लोएब ने दावा किया है कि एलियंस के पास लैब में ब्रह्मांड तैयार करने की काबिलियत है. उनके इस दावे ने सनसनी मचा दी है.

Aliens News: एलियंस को लेकर तरह-तरह के दावे किए जाते रहे हैं. किसी का कहना है कि वो हमारे बीच में हैं, तो किसी का दावा है कि अभी वो हमसे संपर्क नहीं करना चाहते हैं. इस बीच हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने सनसनीखेज दावा किया है. उनका कहना है कि एलियंस शायद ब्रह्मांड को ही बनाने में लगे हुए हैं.  दावा है कि एलियंस ने हमारे ब्रह्मांड जैसे कई ब्रह्मांड लैब में बना लिए हैं. 

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एस्ट्रोनॉमी डिपार्टमेंट के पूर्व अध्यक्ष एवी लोएब एलियंस की मौजूदगी को साबित करने में जुटे हुए हैं. उनका कहना है कि एलियंस हमसे ज्यादा अडवांस्ड हैं. उनके पास लैब में छोटे-छोटे यूनिवर्स यानी ब्रह्मांड को तैयार करने की काबिलियत है. प्रोफेसर यहां तक दावा कर देते हैं कि एलियंस ने ही हमारे ब्रह्मांड को बनाया है. एवी लोएब पहले भी इस तरह के सनसनीखेज दावे करते रहे हैं. 

प्रोफेसर लोएब ने क्या कहा?

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोफेसर लोएब इन दिनों प्रशांत महासागर में अंतरिक्ष से आकर गिरे एक ऑब्जेक्ट के बरामद हुए टुकड़ों पर स्टडी कर रहे हैं. फॉक्स न्यूज से बातचीत में लोएब ने बताया कि एलियंस सभ्यताएं हमसे लाखों साल आगे हैं. उन्होंने इस बात को समझ लिया है कि आखिर किस तरह से क्वांटम मैकेनिक्स और ग्रेविटी यानी गुरुत्वाकर्षण को एकजुट करना है. 

उनके मुताबिक, ऐसा करने पर वो स्थिति पैदा होती है, जिसके जरिए ब्रह्मांड अस्तित्व में आता है. भले ही लैब में ब्रह्मांड तैयार करने की बात थोड़ी ज्यादा मालूम होती है. मगर वैज्ञानिकों ने पहले भी सिंगल सेल ऑर्गेनिज्म बनाए हैं. प्रोफेसर का कहना है कि ये एक ऐसी क्वालिटी है, जो हम धार्मिक ग्रंथों में ईश्वर को देते हैं. हालांकि, कई सारे वैज्ञानिकों ने प्रोफेसर लोएब के दावों पर सवाल उठाए हैं. 

जब ओमुआमुआ को बताया एलियंस का जहाज

प्रोफेसर लोएब सालों से अपने दावों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. उनका सबसे हैरतअंगेज दावा ये था कि 2017 में वैज्ञानिकों के जरिए खोजा गया ओमुआमुआ नाम का अंतरिक्ष का एक ऑब्जेक्ट एलियंस का जहाज था. उनके इस दावे को लेकर वैज्ञानिकों ने उनकी आलोचना की थी. हालांकि, इसके बाद भी प्रोफेसर लोएब अपनी रिसर्च में जुटे हैं और लोगों को गलत साबित करना चाहते हैं. 

यह भी पढ़ें:

कभी सोचा है एलियंस की अब तक क्यों नहीं हुई खोज? आइए जानें इसका जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget