एक्सप्लोरर

हवा में 50 मिनट फंसा रहा F-35, फाइटर जेट में जमी बर्फ, अचानक जमीन पर गिरा और बना आग का गोला

अमेरिका के अलास्का में F-35 विमान में उड़ान के दौरान खराबी आ गई, जिसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और पायलट को कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी.

अमेरिका की वायु सेना के एक F-35 विमान में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई. पायलट ने फाइटर जेट में आई समस्या को ठीक करने के लिए इंजीनियरों से करीब 50 मिनट तक फोन पर बात की, लेकिन जब हालात नहीं सुधरे तो उसे मजबूरी में विमान से कूदना पड़ा. यह घटना अमेरिका के अलास्का में हुई. 

पायलट पैराशूट से सुरक्षित जमीन पर उतर गया, लेकिन विमान रनवे पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई. सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं, जिसमें फाइटर जेट को ब्लास्ट होते हुए देखा जा सकता है.

इस कारण विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, विमान के आगे और मुख्य लैंडिंग गियर की हाइड्रोलिक लाइनों में बर्फ जम गई थी. इसके चलते पायलट को इसे ऑपरेट करने में दिक्कत आई और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उड़ान भरने के बाद पायलट ने लैंडिंग गियर को वापस खींचने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण ऐसा नहीं हो पाया. दोबारा कोशिश करने के दौरान आगे का गियर बाईं दिशा पर लॉक हो गया.

जब पायलट ने विमान में खराबी को ठीक करने की कोशिश की तो जेट ने ऐसा रिएक्शन दिया जैसे वह जमीन पर खड़ा हो, जबकि विमान हवा में था. इसके बाद पायलट ने बेस के पास उड़ते हुए लॉकहीड मार्टिन कंपनी के पांच इंजीनियरों से फोन पर बात की. वह लगभग एक घंटे तक कॉल पर बना रहा और सभी मिलकर दिक्कत को खत्म करने की कोशिश करते रहे.

जेट के सेंसर ने दिया सिग्नल, फिर विमान कंट्रोल से बाहर

पायलट ने जाम हुए नोज गियर को सीधा करने के लिए दो 'टंच एंड गो' लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन दोनों में असफल रहा, जिससे लैंडिंग गियर पूरी तरह जम गए. इसके बाद जेट के सेंसर ने सिग्नल दिया, जिससे विमान कंट्रोल से बाहर हो गया और पायलट को कूदने पर मजबूर होना पड़ा.

वायु सेना के निरीक्षण में पाया गया कि विमान के आगे और दाहिने मुख्य लैंडिंग गियर में एक-तिहाई हाइड्रोलिक द्रव में पानी था. 9 दिन बाद उसी बेस पर एक समान 'हाइड्रोलिक आइसिंग' की समस्या हुई थी, हालांकि वह विमान सुरक्षित रूप से लैंडिंग कर गया था. यह दुर्घटना 18 डिग्री सेल्सियस के तापमान में हुई थी.

साल 2021 से गिरी लॉकहीड मार्टिन के F-35 जेट की कीमत

लॉकहीड मार्टिन के F-35 जेट कार्यक्रम को तेजी से उत्पादन करने और उसकी ज्यादा लागत को लेकर आलोचना झेलनी पड़ी. हालांकि अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ हुए एक शुरुआती समझौते के बाद इसकी कीमत में कमी आई है. जहां साल 2021 में एक जेट की कीमत लगभग 135.8 मिलियन डॉलर थी, वहीं साल 2024 तक यह घटकर करीब 81 मिलियन डॉलर रह गई.

ये भी पढ़ें:- क्या है नुसुक उमराह? सऊदी अरब का भारतीय मुसलमानों को बड़ा गिफ्ट, बिना एजेंट सीधे एप से मिलेगा वीजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget