एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर में जिस हथियार ने पाकिस्तान को किया तबाह, उसकी अगली खेप लेने रूस जाएंगे NSA डोभाल

S-400 Air Defense System: रूस न केवल P-5 में शामिल है, बल्कि एक महत्वपूर्ण यूरेशियाई शक्ति भी है. भारत-रूस साझेदारी ने अक्सर यूरेशिया में अन्य बड़ी शक्तियों को संतुलित किया है.

S-400 Air Defense System: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के अगले सप्ताह रूस जाने की संभावना है. वो वहां एयर डिफेंस सिस्टम एस 400 की डिलीवरी को लेकर सरकार से बातचीत करेंगे. 2 एयर डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी होना अभी बाकी है.

द इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अजीत डोभाल के मॉस्को दौरे के दौरान भारत नए एयर डिफेंस सिस्टम के भी ऑर्डर देगा और रूस की सरकार से कई मुद्दों पर बातचीत की संभावना है. अजीत डोभाल की यात्रा से पहले भारतीय सांसदों की मॉस्को यात्रा गुरुवार से शुरू होगी, जिसके तहत सांसद पाकिस्तान के आतंकवाद को समर्थन देने के रवैये को लेकर रूसी सरकार को जानकारी देंगे. 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद डोभाल की मॉस्को यात्रा 
डोभाल की मॉस्को यात्रा भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक के बाद होने जा रही है. पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक में ब्रह्मोस मिसाइल ने बड़ा रोल अदा किया. इसके अलावा भारत और रूस के संयुक्त वेंचर और एस- 400 सिस्टम की अहम भूमिका रही. पाकिस्तान से संघर्ष के दौरान कुछ अन्य रूस की रक्षा प्रणालियां भी काम आईं.

आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत का भरोसेमंद साथी है रसिया
सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत चाहता है कि भारत-रूस की मजबूत सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तानी आतंकी ढांचे का मुकाबला करने में रूस से एक मजबूत राजनीतिक संबंध कायम हों. रूस न केवल P-5 में शामिल है, बल्कि एक महत्वपूर्ण यूरेशियाई शक्ति भी है. भारत-रूस साझेदारी ने अक्सर यूरेशिया में अन्य बड़ी शक्तियों को संतुलित किया है. मॉस्को कई दशकों से भारत के सबसे करीबी आतंकवाद विरोधी साझेदारों में से एक है.

रूस की राजधानी मॉस्को में 27 से 29 मई तक सुरक्षा मामलों को लेकर एक बैठक होनी है, जिसका आयोजन रूस की सिक्योरिटी काउंसिल की तरफ से किया जा रहा है. अजीत डोभाल के इस बैठक में शामिल होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी के मैसेज के बाद अनुराग ठाकुर की पाकिस्तान को वॉर्निंग- 'आंख दिखाई तो आंख नोच लेंगे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget