एक्सप्लोरर

पोप को ‘रोहिंग्या’ शब्द इस्तेमाल करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया मिली तीखी प्रतिक्रिया

बांग्लादेश की यात्रा के दौरान पोप फ्रांसिस ने शरणार्थियों के लिये ‘रोहिंग्या’ शब्द का इस्तेमाल किया. यह शब्द म्यामां में कई लोगों को अस्वीकार्य है. म्यामां में उन्हें अलग जातीय समूह की बजाय अवैध ‘बंगाली’ प्रवासी कहा जाता है.

नई दिल्ली: बांग्लादेश की यात्रा के दौरान पोप फ्रांसिस का रोहिंग्या मुसलमान शब्द इस्तेमाल करना उन्हें भारी पड़ गया है. म्यंमार में सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. हालांकि, कुछ दिन पहले ही म्यंमार की अपनी यात्रा के दौरान पोप ने रोहिंग्याओं की त्रासदी पर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया था.

शुक्रवार को कैथोलिक चर्च के प्रमुख ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में म्यंमार के राज्यविहीन मुस्लिम अल्पसंख्यकों समुदाय के शरणार्थियों के एक समूह से मुलाकात की. उन्होंने उन शरणार्थियों के लिए ‘रोहिंग्या’ शब्द का इस्तेमाल किया. यह शब्द म्यंमार में कई लोगों को अस्वीकार्य है. म्यंमार में उन्हें अलग जातीय समूह की बजाय अवैध ‘बंगाली’ प्रवासी कहा जाता है. अपनी म्यंमार यात्रा के दौरान सार्वजनिक भाषण में फ्रांसिस ने नाम से समूह का उल्लेख नहीं किया और न ही राखाइन प्रांत में संकट का सीधे तौर पर उल्लेख किया. राखाइन प्रांत से अगस्त से छह लाख 20 हजार से अधिक रोहिंग्याओं को भागना पड़ा है.

पोप के इस सावधानी बरतने की म्यंमार के छोटे कैथोलिक अल्पसंख्यक समुदाय के साथ-साथ कट्टरपंथी बौद्धों ने तारीफ की थी. म्यंमार के कट्टरपंथी बौद्ध इन दिनों रोहिंग्याओं के साथ सलूक को लेकर वैश्विक नाराजगी के बाद रक्षात्मक हैं. रोहिंग्याओं द्वारा अगस्त के उत्तरार्द्ध में पुलिस चौकी पर जानलेवा हमला करने के बाद म्यामां की सेना ने राखाइन प्रांत में उनके खिलाफ कार्रवाई की थी. अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने इसे जातिय सफाये की संज्ञा दी थी.

वेटिंकन लौटने के बाद पोप ने कहा कि उन्होंने म्यामां में निजी बैठक में रोहिंग्याओं के मुद्दे को उठाया था. उन्होंने कहा था कि शरणार्थियों के समूह से मिलने के बाद वह कैसे रोए. उनके इस बयान को लेकर म्यामां सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया हुई. आंग सो लिन नाम के एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘वह गिरगिट की तरह है जो मौसम की तरह रंग बदलता है.’’ सो सो नाम के एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, ‘‘उन्हें अलग-अलग शब्दों का इस्तेमाल करने के लिये सेल्समैन या ब्रोकर होना चाहिये था, हालांकि वह एक धार्मिक नेता हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget