एक्सप्लोरर

लाल सागर में हूती विद्रोहियों ने फिर किया जहाज पर हमला, सऊदी अरब से पाकिस्तान जा रहे कंटेनर को बनाया निशाना

Attack In Red Sea: हूती विद्रोहियों ने एक बार फिर लाल सागर में एक जहाज को निशाना बनाया है. इस बार जिस जहाज को निशाना बनाया गया है वह सऊदी अरब से कराची बंदरगाह की ओर आ रहा था.

Pakistan: ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने मंगलवार (26 दिसंबर) को लाल सागर में पाकिस्तान जाने वाले कंटेनर जहाज को निशाना बनाया. जिस जहाज पर हमला हुआ वह किंग अब्दुल्ला पोर्ट, सऊदी अरब से कराची बंदरगाह की ओर आ रहा था. जहाज की कम्पनी ने खुद इस हमले की पुष्टि की. हालांकि जहाज पर कोई हताहत नहीं हुआ. हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मेडिटेरेनियन शिपिंग कंपनी ने कहा कि यूनाइटेड VIII पर मंगलवार को लाल सागर पार करते समय हमला हुआ. एमएससी ने कहा कि सभी चालक दल सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. वहीं जहाज पर हुए कुल नुकसान का मूल्यांकन नहीं हो पाया है. गौरतलब है कि हाल के हफ्तों में हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में कई जहाजों को निशाना बनाया है, एक रिपोर्ट के अनुसार, हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में जहाजों पर 100 से अधिक ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं.

पीएम मोदी और क्राउन प्रिंस ने की फोन पर बात 

 हूती विद्रोहियों के आतंक की वजह से कई जहाज़ों को अपना रास्ता बदलना पड़ा है. इस बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फ़ोन पर बातचीत की है. दोनों ही नेताओं ने पश्चिम एशिया में 'शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए काम करने पर सहमति जताई है.

इजरायल -हमास युद्ध के कारण बढ़ गए हैं हमले 

बता दें कि बीते शनिवार को सऊदी अरब से भारत आ रहे जहाज पर अरब सागर में हमला हुआ था. इससे पहले करीब एक महीने पहले हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक कार्गो शिप गैलेक्सी लीडर को हाईजैक कर लिया था. यह जहाज तुर्किये से भारत आ रहा था. हूती विद्रोहियों ने इसे इजरायली जहाज समझ कर हाईजैक किया था. ये हमले इजरायल और हमास युद्ध के बाद इजरायल की ओर जाने वाले समुद्री जहाजों पर हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Iran-Israel Relations: ईरान के राष्ट्रपति ने इजरायल को दी धमकी, कहा-'ब्रिगेडियर जनरल मौसवी की हत्या के लिए चुकानी पड़ेगी भारी कीमत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget