एक्सप्लोरर

राकेश टिकैत ने तालिबान से की केंद्र सरकार की तुलना, पीएम और सीएम को बताया बाहरी, बीजेपी ने दिया जवाब

मंच भले ही राजनैतिक ना होने की बात आयोजकों की तरफ से कही जा रही हो.  लेकिन लाउडस्पीकर से बातें पूरी तरह से राजनैतिक ही थी. मंच से हर वक्ता ने एक ही बात कही कि सरकार किसानों से बात नहीं कर रही.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर में कृषि कानूनों के विरोध कर रहे किसानों ने रविवार को महापंचायत का आयोजन किया. इस महापंचायत में पांच लाख से ज्यादा किसानों के शामिल होने के दावा किया है. इसी महापंचायत में हिस्सा लेने पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने भारत सरकार की तुलना तालिबान से कर दी.  abp न्यूज से बातचीत में राकेश टिकैत बोले कि अफगानिस्तान में खुलेआम तालिबान है, जबकि देश में पर्दे के पीछे तालिबान है. राकेश टिकैत के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिकिया दी है.

राकेश टिकैत ने आरोप लगाया कि कि हिंदुस्तान की सरकार और तालिबान एक ही सिक्के के दो पहलू है. टिकैत के इस बयान पर जब इंटरव्यू ले रहे एबीपी न्यूज़ संवाददाता जैनेंद्र कुमार ने तीखे और कड़े प्रश्न पूछे. इस पर टिकैत के समर्थक कैमरे के सामने उग्र ही होने लग गए. जिन्हें राकेश टिकैत ने मना किया.

राकेश टिकैत सियासी बयानों के जरिए सरकार पर इतने हमलावर थे कि उन्होंने मोदी सरकार को तालिबानी बता दिया. मंच से संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हो रही इस महापंचायत में 5 लाख किसानों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. अपने गढ़ में राकेश टिकैत ने देश के पीएम और राज्य के सीएम को भी बाहरी बता दिया.

महापंचायत में लाखों की भीड़ और अपने लोगों के बीच टिकैत के निशाने पर बीजेपी और सरकार थी. मंच भले ही राजनैतिक ना होने की बात आयोजकों की तरफ से कही जा रही हो.  लेकिन लाउडस्पीकर से बातें पूरी तरह से राजनैतिक ही थी.

किसान आंदोलन का काफिला कल यूपी के मुजफ्फरनगर में था. मुजफ्फरनगर में बड़ी किसान महापंचायत आयोजित की गई. कहा गया कि चुनावी बात नहीं होंगे.. सिर्फ किसानों की बात होगी. लेकिन बातें चुनाव की भी हुई और तालिबान की भी.  एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में राकेश टिकैत ने भारत सरकार पर बड़ा आरोप लगा दिया.

बीजेपी का राकेश टिकैत पर पलटवार
बीजेपी ने भी राकेश टिकैत पर पलटवार करने में देर नहीं की. यूपी बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा, ''मियां खलीफा, ग्रेटा थनबर्ग और रेहाना से समर्थन जुटाने वाले टिकैत मोदी, शाह और योगी को बाहरी बता रहे हैं, ये मानसिक दिवालियापन है.'' महापंचायत के मंच से हर वक्ता ने एक ही बात कही कि सरकार किसानों से बात नहीं कर रही. इस पर बीजेपी किसान मोर्चा ने मंच में बैठे लोगों पर ही सवाल खड़े कर दिए. 

कांग्रेस ने भी मंहापंचायत का किया समर्थन, राहुल-प्रियंका ने किया ट्वीट
चुनावी मौसम है और सरकार के खिलाफ इस जंग में आंदोलनकारी किसानों के साथ कांग्रेस दिखने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती. राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, ''गूंज रही है सत्य की पुकार, तुम्हें सुनना होगा, अन्यायी सरकार!''

प्रियंका गांधी ने लिखा, "किसान इस देश की आवाज हैं. किसान देश का गौरव हैं.  हक मांगने की लड़ाई में पूरा देश किसानों के साथ.''

दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले नौ महीने से किसान आंदोलन कर रहे हैं. सरकार और किसान नेताओं के बीच बातचीत ठप पड़ी है, बातचीत के दरवाजे बंद हैं. आंदोलनकारी किसानों और सरकार के बीच बातचीत कब शुरू होगी, कोई नहीं जानता.

ये भी पढ़ें-
Bihar Politics: तेजप्रताप यादव ने बनाया अपना संगठन, BJP ने कहा- परिवार में न्याय नहीं कर सके लालू यादव

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिषेक बनर्जी से ED की पूछताछ आज, कहा- आरोप सिद्ध हुआ तो खुद को फांसी पर लटका लूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget