एक्सप्लोरर

काबुल में सैन्य इमारत के पास कार बम विस्फोट, अब तक 53 लोगों के घायल होने की खबर

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक भयानक कार बम ब्लास्ट हुआ है. इस घटना में 53 लोगों के घायल होने की अब तक खबर है. स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है.

काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को एक भीषण कार बम हमला हुआ है. सैन्य और सरकारी इमारतों के पास हुए इस हमले में कम से कम 53 लोगों के घायल होने की खबर है. कार बम ब्लास्ट के बाद सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच मुठभेड़ भी हुई. यहां के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने हमले की पुष्टि की है और कहा है कि सुरक्षाबलों के जवान हमलावरों पर कार्रवाई कर रहे हैं.

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा, ‘‘पहले कार में बम विस्फोट हुआ और उसके बाद कई हमलावर एक इमारत में घुस आए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘विशेष पुलिस बलों ने इलाके को घेर लिया और वे हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं.’’

अब तक 53 घायल अस्पताल में भर्ती

घटना पर स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वाहिदुल्ला मयार ने ट्वीट किया कि 53 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने आशंका जताई कि घायलों की संख्या और बढ़ सकती है. बता दें कि यहां हमले के बाद अफगानिस्तानी बलों ने इलाके को तुरंत घेर लिया. घटनास्थल पर तत्काल एंबुलेंस पहुंचीं और निकटवर्ती ‘ग्रीन जोन’ राजनयिक इलाके में आवागमन पर रोक लगा दी गई.

विस्फोट एक महत्वपूर्ण स्थल पर हुआ है और यहां कई सैन्य और सरकारी इमारतें हैं. अफगान फुटबॉल परिसंघ और अफगान क्रिकेट बोर्ड के कार्यालय भी घटनास्थल के पास ही है. फुटबाल परिसंघ के प्रवक्ता शम्स अमीनी ने बताया कि विस्फोट परिसंघ के गेट के पास हुआ है.

विस्फोट की जिम्मेदारी अभी तक किसी ने नहीं ली है

फुटबाल परिसंघ के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे कुछ साथी भीतर फंसे हैं. हमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. हमें नहीं पता कि हमलावर इमारत में घुसे हैं या नहीं.’’ बता दें कि अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

पुलिस ने कहा कि उन्हें अभी यह जानकारी नहीं है कि विस्फोट किसे निशाना बनाकर किया गया था या यह विस्फोट कैसे किया गया था. काबुल में तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों सक्रिय हैं. यह विस्फोट ऐसे वक्त में हुआ है जब तालिबान और अमेरिका कतर में वार्ता कर रहे हैं.

जायरा के अभिनय छोड़ने पर शाह फैसल बोले, उनके फैसले के सम्मान के अलावा कोई और विकल्प नहीं

World Cup: बेकार गया रोहित का शतक, इंग्लैंड ने 31 रनों से हराकर रोका भारत का विजयरथ

कांग्रेस में इस्तीफों के बीच आज पार्टी के सभी मुख्यमंत्रियों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

नॉन सब्सिडाइज्ड रसोई गैस सिलेंडर 100.50 रुपये सस्ता हुआ, 737.50 की बजाए 637 रुपये का मिलेगा

271 करोड़ रुपए लेकर भागीं दुबई की महारानी, PM पति से की तलाक की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल

Embed widget