एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान: बैंक पर आत्मघाती हमले में अबतक 34 की मौत

काबुल: अफगानिस्तान के दक्षिण में स्थित हेलमंड प्रांत में गुरुवार को एक बैंक की शाखा के प्रवेश द्वार पर हुए एक आत्मघाती कार बम हमले में कम से कम 34 नागरिकों की मौत हो गई व 58 अन्य घायल हो गए. प्रांतीय गवर्नर के एक प्रवक्ता उमर ज्वाक ने कहा कि यह विस्फोट दोपहर 12 बजे के करीब प्रांतीय राजधानी लश्करगाह में न्यू काबुल बैंक की एक शाखा के बाहर हुआ. पीड़ितों में अफगान सुरक्षा बल के सदस्य भी शामिल हैं.

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हेलमंड के सार्वजनिक स्वास्थ्य के निदेशक मौलादाद तोबगार ने कहा कि 58 घायल व्यक्तियों में से 15 खतरे से बाहर हैं, बाकी की हालत गंभीर है. इससे मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.

उन्होंने कहा हताहतों में कई बच्चे शामिल हैं. अधिकारी ने कहा कि ईद से पहले सैन्य कर्मी और नागरिक अपना वेतन निकालने के लिए बैंक में जमा हुए थे. इसी दौरान यह बम विस्फोट हुआ. अफगानिस्तान सरकार के मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने एक ट्वीट में रमजान के दौरान निर्दोष मुस्लिमों पर आतंकी हमले की निंदा की है. अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. यह हमला बीते महीने काबुल बैंक की शाखा पर ठीक इसी तरह के हमले के बाद हुआ है, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई थी और 31 घायल हो गए थे.

इससे पहले की रिपोर्ट में कहा गया था कि बंदूकधारियों ने बैंक पर हमला किया है. हालांकि, बाद में अधिकारियों ने साफ किया कि विस्फोट के बाद सुरक्षा गार्डो ने गोलीबारी की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
'...तो खोल देंगे होर्मुज', ईरान ने US के सामने रखा '7 दिन वाला प्लान'
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget