एक्सप्लोरर

भगोड़े नीरव मोदी का प्रत्यर्पण रोकने की कोशिश में वकील, भारत को दिया असांजे से जुड़े इस मामले का उदाहरण

भगोड़े नीरव मोदी के वकील ने उसका प्रत्यर्पण रोकने के लिए भारत को जूलियन असांजे से जुड़े मामले का उदाहरण दिया हैं. जिसमें ब्रिटिश अदालत ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे के आधार पर अमेरिका को प्रत्यर्पण रोक दिया है.

लंदन: भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी की वकील ने भारत को उसका प्रत्यर्पण रोकने के लिए जूलियन असांजे से जुड़े मामले का उदाहरण दिया. जिसमें एक ब्रिटिश अदालत ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे के आधार पर विकीलीक्स के संस्थापक का अमेरिका को प्रत्यर्पण रोक दिया है.

नीरव अपने प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई में दो दिन तक चलने वाली अंतिम दलीलों के लिए गुरुवार को वीडियो लिंक के जरिए अदालत के समक्ष पेश हुआ. वह पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े लगभग दो अरब डॉलर के घोटाले मामले में फर्जीवाड़े, धनशोधन और गवाहों को धमकाने के आरोपों का सामना कर रहा है.

उसकी वकील ने सोमवार को आए उस आदेश का हवाला दिया जिसमें मानसिक स्वास्थ्य के आधार पर अमेरिका को असांजे का प्रत्यर्पण रोक दिया गया है. जिला न्यायाधीश ने असांजे के मामले में कहा था कि आरोपी अपनी मानसिक स्वास्थ्य स्थिति के चलते प्रत्यर्पण किए जाने पर आत्महत्या कर सकता है.

अब यह मामला अपील का विषय है

नीरव की वकील क्लेयर मोंटगोमरी ने कहा कि असांजे की तरह ही उसके मुवक्किल का मामला है और मार्च 2019 से ही उसकी मानसिक स्थिति खराब होती जा रही है. भारत की ओर से पैरवी कर रही क्राउन प्रोसीक्यूशन सर्विस (सीपीएस) ने कार्यवाही को स्थगित करने का आग्रह करते हुए कहा कि उसकी मानसिक स्थिति का किसी स्वतंत्र मनोचिकित्सक से आकलन कराया जाए.

CPS शुक्रवार को नीरव के खिलाफ मामले पर विस्तृत दलीलों को देगी अंतिम रूप

हालांकि, जिला न्यायाधीश सैम्यूल गूज ने इस आग्रह को नहीं माना और कहा कि भारत सरकार के पास बचाव पक्ष के गवाह व कई मौकों पर नीरव की मानसिक स्थिति का आकलन कर चुके फॉरेंसिक मनोचिकित्सक डॉक्टर एंड्रू फॉरेस्टर की पांच रिपोर्टों पर जवाब देने का ‘‘पर्याप्त अवसर’’ है.

सीपीएस शुक्रवार को नीरव के खिलाफ मामले पर विस्तृत दलीलों को अंतिम रूप देगी और फैसला अगले कुछ सप्ताह में आने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें.

बंगाल चुनाव: काफिले पर हमले के बाद फिर राज्य का दौरा करेंगे BJP चीफ नड्डा, किसानों को भी लुभाएंगे

बिहार में कोरोना वैक्सीन का आज होगा दूसरा ड्राई रन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
रूस के हमले से दहला यूक्रेन, रेलवे स्टेशन पर ड्रोन अटैक, 13 की मौत
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget