एक्सप्लोरर

अभिनंदन पर टिप्पणी: पीएमएल-एन नेता के खिलाफ पाक देशद्रोह का मामला दर्ज करने पर कर रहा विचार

भारतीय वायु सेना के 37 वर्षीय अधिकारी को 27 फरवरी को पाकिस्तानी सेना ने उस दौरान बंदी बना लिया था, जब पाकिस्तानी विमानों के साथ हुई हवाई झड़प में वर्धमान का मिग-21 बाइसन विमान गिर गया था.

लाहौर: पाकिस्तान सरकार भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन वर्धमान को दबाव में आकर भारत को सौंपने संबंधी टिप्पणी को लेकर एक वरिष्ठ विपक्षी नेता के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने पर विचार कर रही है. एक शीर्ष मंत्री ने यह जानकारी दी.

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-नेता) सरदार अयाज सादिक ने बुधवार को कहा था कि पाक सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा सहित देश के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में एक बैठक के दौरान उस समय ‘‘पैर कांप रहे थे और माथे पर पसीने की बूंदे झलक रही थी,’’ जब विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को छोड़ने की गुहार लगाते हुए कहा था कि यदि उसे रिहा नहीं किया गया तो पाकिस्तान पर भारत हमला कर देगा.

सादिक ने कहा था, ‘‘पैर कांप रहे थे और माथे पर पसीने छूट रहे थे और विदेश मंत्री (कुरैशी) ने हमसे कहा, ‘‘अल्लाह के वास्ते हमें उसे (वर्धमान) छोड़ देना चाहिए क्योंकि भारत रात नौ बजे पाकिस्तान पर हमला कर रहा है.’’

बैठक में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पीएमएल-एन के नेताओं समेत कई संसदीय नेता मौजूद थे. बैठक को याद करते हुए सादिक ने कहा था, ‘‘भारत हमला करने की योजना नहीं बना रहा था ... वे सिर्फ भारत के आगे घुटने टेकना चाहते थे और अभिनंदन को वापस भेजना चाहते थे.’’ यह बहुत स्पष्ट नहीं है कि क्या सादिक जनरल बाजवा या विदेश मंत्री कुरैशी का जिक्र कर रहे थे, जिनके पैर कांप रहे थे और पसीने छूट रहे थे.

विपक्षी नेता ने संकेत दिया था कि यह बैठक वर्धमान की रिहाई से पहले हुई थी. सादिक की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के गृह मंत्री एजाज शाह ने कहा कि सरकार सादिक के खिलाफ देशद्रोह का एक मामला दर्ज करने पर विचार कर रही है, क्योंकि पुलिस को उनके खिलाफ कई सारी शिकायतें मिली हैं.

उन्होंने कहा कि जो लोग भारत की जुबान बोल रहे हैं, बेहतर होगा कि वे अमृतसर चले जाएं. लाहौर में भी सादिक के पोस्टर नजर आए हैं, जिनमें उन्हें ‘‘गद्दार’’ कहा गया है.

अभिनंदन और सादिक के काफी संख्या में पोस्टर नेशनल असेंबली के पूर्व स्पीकर के निर्वाचन क्षेत्र में दिखे हैं. अभिनंदन की वेशभूषा में सादिक को दिखाते हुए पोस्टर में कहा गया है, ‘‘मीर सादिक, मीर जाफर...अयाज सादिक. ’’

पीएमएल-एन नेता आज्मा बुखारी ने कहा कि सादिक को ‘‘गद्दार’’ बताने वाले पोस्टर जिस किसी ने लगाए हैं, उसका अवश्य ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा होगा.

भारतीय वायु सेना के 37 वर्षीय अधिकारी को 27 फरवरी को पाकिस्तानी सेना ने उस दौरान बंदी बना लिया था, जब पाकिस्तानी विमानों के साथ हुई हवाई झड़प में वर्धमान का मिग-21 बाइसन विमान गिर गया था.

भारतीय वायु सेना के विमानों ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र के बालाकोट में स्थित जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था. यह हवाई कार्रवाई 14 फरवरी 2019 को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद की गई थी.

वर्धमान का विमान गिरने से पहले उन्होंने पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया था. पाकिस्तान ने उन्हें एक मार्च को भारत को सौंपा था.

ये भी पढ़ें:

श्रीनगर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, हिजबुल का टॉप कमांडर एनकाउंटर में ढेर 

राजस्थान: गुर्जर आंदोलन ने रोकी रफ्तार, मुंबई-दिल्ली रेलवे ट्रैक को उखाड़ा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget