एक्सप्लोरर

इंडोनेशिया: भारतीय पायलट भव्य उड़ा रहे थे लॉयन एयर का वो क्रैश हुआ विमान जिसमें सवार थे 188 यात्री

उड़ान के 13 मिनट बाद ये रडार से गायब हो गया और इससे जुड़ा तलाश एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है. एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा, "इस बात की पुष्टी हो गई है कि ये विमान क्रैश हो गया है."

जकार्ता: इंडोनेशिया में क्रैश हुई लॉयन एयर की फ्लाइट JT- 610 को भारतीय पायलट भव्य सुनेजा उड़ा रहे थे. पश्चिमी जावा के करवांग में आज सुबह हुए इस विमान हादसे में 178 व्यस्क यात्री, 3 बच्चे और 7 विमानकर्मी शामिल थे. दिल्ली के रहने वाले भव्य 2011 से लॉयन एयर में पायलट थे. 2016 में ही उनकी शादी हुई थी.

आज सुबह आई जानकारी में पता चला कि इडोनेशिया का लॉयन एयर यात्री विमान सोमवार को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रवक्ता यूसुफ लतीफ ने मीडिया को बताया, "इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है."

विमान जेटी-610 जकार्ता से पंगकल पिनांग जा रहा था. क्रैश हुए विमान में 188 यात्री सवार थे. बीबीसी के मुताबिक, विमान से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद संपर्क टूट गया था, जिस समय विमान से संपर्क टूटा, उस समय विमान समुद्र के ऊपर उड़ान भर रहा था.

सामने आया क्रैश का पहला वीडियो इंडोनेशिया की आपदा एजेंसी के प्रवक्ता सुतोपो पूर्वो नुग्रोहो ने हादसे का शिकार हुए विमान की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर डालीं, जिनमें बुरी तरह टूट चुका एक स्मार्टफोन, किताबें, बैग, विमान के कुछ हिस्से दिख रहे हैं.

जकार्ता पोस्ट के मुताबिक, सुबह 6.45 बजे पोत यातायात सेवा अधिकारी सुयादी को एक टगबोट 'एएस जाया द्वितीय' से एक रिपोर्ट मिली कि उनके चालक दल के सदस्यों ने विमान का मलबा देखा है. उन्हें संदेह है कि यह लॉयन एयर के विमान का मलबा हो सकता है, जो वेस्ट जावा के करावांग में तानजुंग बंगिन के पास समुद्र में तैर रहा था. सुयादी ने कहा, "सुबह 7.15 बजे टगबोट ने बताया कि वे दुर्घटनास्थल के करीब थे और उनके क्रू के सदस्यों ने विमान का मलबा देखा था."

उन्होंने कहा कि सुबह नौ बजे से यात्रियों और विमान के चालक दल के सदस्यों की कोई सूचना नहीं थी. उन्होंने कहा कि दो और जहाज, एक टैंकर और एक मालवाहक जहाज भी उस दुर्घटनास्थल के पास जा रहा था. 'जकार्ता पोस्ट' द्वारा इकट्ठी की गई सूचना के मुताबिक, लॉयन एयर 610 ने सुबह 6.20 बजे जकार्ता से उड़ान भरी थई और सुबह 6.33 बजे उसका संपर्क टूट गया था. लॉयन एयर के एक अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे.

ये भी देखें

सच्ची घटना: बुराड़ी के 'भूतहा' घर का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत पर भड़का अमेरिका, ईरान पर फिर शुरू कर दी एयरस्ट्राइक, कहा- 'हमारा मकसद IRGC को...'
जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत पर भड़का अमेरिका, ईरान पर फिर शुरू कर दी एयरस्ट्राइक, कहा- 'हमारा मकसद IRGC को...'
'ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई वैल्यू नहीं', ईरान और अमेरिका के बीच MoU टूटने पर भड़के मुज्तबा खामेनेई
'ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई वैल्यू नहीं', ईरान और अमेरिका के बीच MoU टूटने पर भड़के मुज्तबा खामेनेई
US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget