एक्सप्लोरर

चीन: कोरोना वायरस का बढ़ रहा है कहर, मरने वालों का आंकड़ा 800 के पार

नेशनल हेल्थ कमीशन के मुताबिक 2,656 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं.37,198 लोग अब तक इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 811 हो चुकी है. बताया जा रहा है कि ये वायरस दुनिया के 25 से ज्यादा देशों में पहुंच चुका है. हाल ही में इस वायरस से एक व्यक्ति की मौत हांगकांग में हो गई थी. इससे पहले फिलीपींस में कोरोना वायरस से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. वहीं शनिवार को इससे 89 और लोगों की जान चली गई.

चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वायरस सेवेरे एक्ट्यू रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सार्स) का ही दूसरा रूप है. बता दें कि 2002-2003 में हांगकांग और चीन से इस बीमारी से 650 लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा 120 लोगों की पूरी दुनिया में मौत हुई थी. हाल ही में भारत सरकार ने भी चीन से आने वाले लोगों को लेकर अपनी ई-वीजा सुविधा पर अस्थाई रोक लगा दी थी.

वायरस का सबसे ज्यादा असर वुहान में

कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों में से 65 लोगों की मौत हुबेई में हुई है. बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर चीन के वुहान शहर में देखने को मिला है. हुबेई में सपोर्ट के लिए 2000 नर्सों को लगाया गया है.

चीनी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की एक खबर के अनुसार शनिवार को 600 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई. जिनमें से 324 लोग हुबेई के थे. अमेरिका ने कोरोना वायरस से प्रभावित चीन और अन्य देशों को इस महामारी से लड़ाई के लिए 10 करोड़ डॉलर की मदद की पेशकश की है.

आपको बता दें कि अभी भी चीन के वुहान में 80 भारतीय नागरिक मौजूद हैं. इनमें से 70 लोगों ने अपनी मर्जी से वहां रहने का फैसला किया है. वहीं 10 लोग ऐसे हैं जिन्हें वापस आने की इजाजत इसलिए नहीं दी गई है क्योंकि उनमें कोरोना वायरस के लक्षण देखे गए हैं.

मास्क की भारी कमी

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि, कोरोना वायरस को फैलने से रोकने वाले मास्क और अन्य सुरक्षा उपकरणों की दुनिया भर में कमी हो रही है. उधर नेपाल ने कोरोना वायरस के प्रकोप से जूझ रहे चीन को एक लाख सुरक्षा मास्क दिए है. चीन में मास्क की कमी होने के बाद नेपाल ने मास्क देने का फैसला लिया था.

ये भी पढ़ें-

Poll of Exit Polls में AAP की वापसी, पढ़ें-BJP और कांग्रेस को कितनी सीटों से करना पड़ेगा संतोष

ABP Exit Poll: 11 फरवरी को दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? पढ़ें एबीपी एग्जिट पोल के नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
Explained: क्या है ईरान का 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स', हवा में ऑक्सीजन सोखकर मचाता है तबाही
Explained: क्या है ईरान का 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब्स', हवा में ऑक्सीजन सोखकर मचाता है तबाही
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget