एक्सप्लोरर
अफगानिस्तान में तालिबान ने 52 लोगों को अगवा किया

काबुल: अफगानिस्तान के जॉजजान प्रांत में तालिबान आंतकियों ने 52 लोगों को अगवा कर लिया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, "सशस्त्र आंतकवादियों ने मंगलवार अपराह्न दारजाब जिले के कुछ गांवों से नागरिकों को अगवा कर लिया और उन्हें एक अज्ञात स्थान पर लेकर चले गए."
अधिकारियों के अनुसार, स्थानीय प्रशासन नागरिकों की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित करने के लिए प्रयास कर रहा है. तालिबान ने अभी तक इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है.
और पढ़ें























