एक्सप्लोरर

Earthquake: अफगानिस्तान में आधे घंटे के भीतर पांच बार कांपी धरती, भारी जान-माल के नुकसान की आशंका, कई लोग मलबों में दबे

Earthquake In Afghanistan: अफगानिस्तान में शनिवार को आधे घंटे के भीतर पांच बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के पश्चिमी क्षेत्र में था. 

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में शनिवार (7 अक्टूबर) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि आधे घंटे के भीतर अफगानिस्तान में पांच बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई. वहीं, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के पश्चिमी क्षेत्र में था. 

भूकंप के बाद अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी अफगानिस्तान में भूकंप के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, इसके साथ ही दर्जनों लोग घायल हो गए. स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ और कई इमारतें ढह गई हैं. ऐसे में मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है. भूकंप के डर से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

पांच झटकों से दहशत में स्थनीय 

रिपोर्ट के अनुसार, 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद क्रमशः 5.5, 4.7, 6.3, 5.9 और 4.6 की तीव्रता वाले पांच झटके आए, जिससे लोग दहशत में आ गए. 45 वर्षीय हेरात निवासी बशीर अहमद ने एएफपी को बताया, "हम अपने कार्यालयों में थे और अचानक इमारत हिलने लगी. दीवार के प्लास्टर गिरने लगे और दीवारों में दरारें आ गईं, कुछ दीवारों और इमारत के कुछ हिस्से ढह गए."

सैकड़ों लोगों की मौत की आशंका 

बशीर अहमद ने आगे कहा, ''मैं अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहा हूं, नेटवर्क कनेक्शन काट दिया गया है. मैं बहुत चिंतित और डरा हुआ हूं, यह भयावह था.'' राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि ग्रामीण और पहाड़ी इलाकों में भी भूस्खलन हुआ है. उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारे पास सही जानकारी नहीं है. यूएसजीएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा गया है कि भीषण भूकंप के कारण सैकड़ों लोगों की मौत की आशंका है.

ये भी पढ़ें: हमास के हमले में इजराइली मेयर की मौत, शहर को बचाने के लिए निकले थे लड़ने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget