एक्सप्लोरर

3000 Year Old Sword: ये है 3 हजार साल पुरानी तलवार! जानें पुरातत्वविदों ने किस देश में खोजी, चमक आज तक बरकरार

Bronze age Sword: पुरातत्वविदों ने कब्र-स्‍थल से बहुत पुरानी तलवार खोजी है. बावरिया के राज्य स्मारक संरक्षण कार्यालय की ओर से इसके बारे में चौंकाने वाला दावा किया गया है. आइए जानते हैं इसकी खासियतें.

Oldest Sword Discovered: यूरोपीय देश जर्मनी (Germany) में कब्र-स्‍थल से पुरातत्वविदों को एक बहुत पुरानी तलवार (Bronze Sword) मिली है. वो तलवार कांस्‍य धातु की है, जिसकी चमक आज भी बरकरार है. पुरातत्वविदों का दावा है कि वो अष्टकोणीय तलवार 3,000 साल से भी ज्‍यादा पुरानी है. उसकी तस्‍वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.

अब बहुत से लोग उस तलवार के बारे में चर्चा कर रहे हैं कि आखिर ये किसकी तलवार थी, और क्‍या ये वाकई 3,000 साल से भी ज्‍यादा पुरानी है. न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कांस्य युग की तलवार पुरातत्वविदों को जर्मनी के दक्षिणी शहर नोर्डलिंगन में एक कब्र से मिली, जो आज भी अच्‍छी स्थिति में है. इस बारे में बावरिया के राज्य स्मारक संरक्षण कार्यालय (Bavarian State Office for Preservation of Monuments) ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि तलवार 14वीं शताब्दी ईसा पूर्व के अष्टकोणीय झुकाव वाली है, जिसकी स्थिति इतनी अच्छी है कि वो अभी भी चमकती है.


3000 Year Old Sword: ये है 3 हजार साल पुरानी तलवार! जानें पुरातत्वविदों ने किस देश में खोजी, चमक आज तक बरकरार

नोर्डलिंगन में कब्र से मिली यह अष्टकोणीय तलवार
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि जिस कब्र-स्‍थल से तलवार मिली, वहां एक पुरुष, महिला और लड़के के अवशेष और कांस्य की अन्य वस्तुएं भी पाई गईं. बावरिया के राज्य स्मारक संरक्षण कार्यालय (बीएलएफडी) के मुताबिक, जो तलवार मिली है, अब वैसी तलवार का निर्माण एक जटिल प्रक्रिया होगी, क्योंकि तलवार की मूठ ब्लेड पर डाली गई है और माना जाता है कि यह एक घातक मारक हथियार है, जो केवल सजावटी नहीं है. तलवार का ब्लेड किसी को भी काट सकता है.

क्‍या किसी भारतीय राजा की है ये तलवार?
सोशल मीडिया पर कई लोग इस तलवार का इतिहास भारत से भी जोड़ रहे हैं, उनका कहना है कि भारत की सभ्‍यता हजारों साल पुरानी है, भारत में राजा-महाराजा अपने पास तलवार जरूर रखा करते थे. सदियों से भारत में कांस्‍य की वस्‍तुएं इस्‍तेमाल होती आ रही हैं. यहां की मोहनजोदड़ो और हड़प्पा सभ्यता का पाठ दुनियाभर की किताबों में पढ़ाया जाता है.

यह भी पढ़ें: लंदन में 143 करोड़ में बिकी टीपू सुल्तान की तलवार, अब तक की सबसे महंगी बिकने वाली भारतीय वस्तु बनी- PHOTOS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
'इंतजार करो...', ईरान के निशाने पर ट्रंप फैमिली? धमकी भरा VIDEO जारी
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget