एक्सप्लोरर

ट्रंप के शपथ लेते ही 18 हजार भारतीय के लिए बजी खतरे की घंटी, अमेरिका से भेजे जा सकते हैं वापस

Bloomberg Claim: डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका के राष्ट्रपति बनते ही अवैध प्रवासियों की धड़कनें तेज हो गई हैं. इस बीच ब्लूमबर्ग ने दावा किया है कि अमेरिका से 18 हजार अवैध प्रवासियों की वापसी हो सकती है.

Donald Trump On Illegal Immigrants: चार साल बाद वापसी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं. उन्होंने सोमवार (20 जनवरी, 2025) को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. उनके पद संभालते ही अवैध प्रवासियों के दिल की धड़कनें तेज हो चुकी हैं. इस बीच खबर है कि इसकी गाज अवैध भारतीय प्रवासियों पर पड़ने जा रही है.

ब्लूमबर्ग का दावा है कि 18 हज़ार अवैध भारतीय प्रवासी अमेरिका से वापस भेजे जाएंगे. इस मुद्दे पर भारत और अमेरिका एक-दूसरे का सहयोग करने को तैयार हैं. अवैध घुसपैठ ट्रंप का बड़ा चुनावी मुद्दा रहा है. इसके खिलाफ ट्रंप ने कार्यकारी आदेश जारी किया है. 2022 के अमेरिका के गृह विभाग ने इससे संबंधित आंकड़े जारी किए थे. हालांकि इसकी प्रक्रिया को लेकर स्थित अभी साफ़ नहीं. 

शपथ लेने के बाद अवैध प्रवासियों को लेकर की घोषणा

दरअसल, शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप जो बड़ी घोषणाएं कीं उनमें अवैध प्रवासियों का मुद्दा भी शामिल था. उन्होंने अवैध रूप से अमेरिका पहुंचने वाले लोगों को हमेशा के लिए रोक लगाने की घोषणा की थी. एक अनुमान है कि अमेरिका में लगभग 7.25 लाख भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं. पीयू रिसर्च सेंटर के 2022 के आकलन के मुताबिक, अमेरिका में कुल 10 करोड़ 10 लाख लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

उन्होंने बीते दिन कहा था, "अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर नेशनल इमरजेंसी घोषित करेंगे. अवैध प्रवेश को तुरंत रोका जाएगा और उनका प्रशासन लाखों अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू करेगा." इसके बाद से ही अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों पर खतरा मंडराने लगा है. वहीं अवैध प्रवासियों के मसले पर भारत का रुख साफ रहा है कि दुनिया में जहां भी भारतीय रहे, वहां के नियम और कानून का पालन करे.

ये भी पढ़ें: शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत 11 देशों को दी 'धमकी', क्या कहा जिससे मची खलबली

पत्रकारिता के क्षेत्र में 12 साल से सक्रिय, सितंबर 2024 में ABP News के साथ जुड़े. विदेश मंत्रालय, संसद भवन, भारतीय राजनीति कवर करते हैं. यूपी की राजनीति को बहुत करीब से फॉलो करते हैं. ग्राउंड रिपोर्ट और स्पेशल स्टोरी पर फोकस. हाल ही में इजरायल वॉर डायरी पुस्तक भी लिखी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा पाकिस्तान? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा PAK? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget