एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मिला मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन बीमार चल रहे हैं और वे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. इसके चलते यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है

भोपाल/लखनऊ, एजेंसी. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार होना बाकी है. राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की अनुपस्थिति के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है.

टंडन निजी अस्पताल में भर्ती हैं

आपको बता दें कि टंडन का लखनऊ में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस बीच, सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश में भाजपा के संगठन महासचिव सुहास भगत रविवार से दिल्ली में हैं और मंत्रिमंडल के विस्तार के संबंध में पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व से विचार विमर्श कर रहे हैं.

मंत्रिमंडल में 20 से 25 लोगों को लिये जाने का अनुमान है. उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मार्च माह में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए नौ पूर्व विधायक भी शामिल हैं. मार्च में कांग्रेस के 22 विधायकों के राज्य विधानसभा से त्यागपत्र देने से कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार गिर गयी थी और चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा सरकार बनी थी.

कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री चौहान एक माह तक अकेले ही सरकार चलाते रहे. बाद में अप्रैल माह में उन्होंने पांच मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया. इस बीच, राजभवन के सूत्रों ने बताया कि सोमवार को आनंदीबेन का भोपाल आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है

ये भी पढ़ें.

यूपी: बांदा में सनसनीखेज हत्याकांड, ससुराल से पत्नी को लेकर आ रहे युवक की दबंगों ने गोली मारकर हत्या की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget