एक्सप्लोरर

पांच ज्योतिर्लिंगों में आज से शुरू हुआ सावन का पावन महीना, सात ज्योतिर्लिंगों में 21 जुलाई से होगा शुरू

मध्य प्रदेश के महाकाल और ओंकारेश्वर, उत्तराखंड के केदारनाथ, उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ, झारखंड के वैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग की पूजा के लिए सावन महीने की शुरुआत आज से हो रही है.

नई दिल्ली: भगवान शिव को प्रिय सावन का पावन महीना आज से शुरू हो गया है. यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है. इस बार सावन में पांच सोमवार पड़ रहे हैं. आज पहला सोमवार है. सावन में शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ती है. लेकिन कोरोना के मद्देनजर मंदिरों में लोगों की संख्या को सीमित रखना चुनौती भरा काम होगा. सावन का महीना आज से शुरू हो गया है, लेकिन यह सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के लिए नहीं है. आज से सिर्फ पांच ज्योतिर्लिंगों के लिए सावन का महीना शुरू हो रहा है. बाकी के सात ज्योतिर्लिंगों के लिए 21 जुलाई से सावन का महीना शुरू होगा.

हिंदू पंचांग की व्यवस्था के कारण हर साल ऐसी स्थिति बनती है. देश के उत्तर, मध्य और पूर्वी राज्यों में पूर्णिमा के बाद नए हिंदी महीने की शुरुआत होती है. इसे पूर्णिमांत महीना कहा जाता है. मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य इसमें शामिल हैं. यहां आज से सावन महीना शुरू हो रहा है. वहीं पश्चिम और दक्षिण भारत में अमावस्या के अगले दिन से नया महीना शुरू होता है. इसे अमांत महीना कहते हैं. इस वजह से हर साल गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत में 15 दिन की देरी से सावन की शुरुआत होती है. इन राज्यों में 7 ज्योतिर्लिंग आते हैं, यहां 21 जुलाई से सावन शुरू होगा.

आखिरी दिन 3 अगस्त रहेगा

मध्य प्रदेश के महाकाल और ओंकारेश्वर, उत्तराखंड के केदारनाथ, उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ, झारखंड के वैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग की पूजा के लिए सावन महीने की शुरुआत आज से हो रही है. इसका आखिरी दिन 3 अगस्त रहेगा. गुजरात के सोमनाथ और नागेश्वर, महाराष्ट्र के भीमाशंकर, त्र्यंब्यकेश्वर और घ्रुश्मेश्वर, आंध्र प्रदेश के मल्लिकार्जुन, तमिलनाडु के रामेश्वर ज्योतिर्लिंग में सावन की शुरुआत 21 जुलाई से हो रही है. इसका आखिरी दिन 19 अगस्त को रहेगा. नेपाल, हिमाचल और उत्तराखण्ड के कुछ हिस्सों में सावन महीने की शुरुआत 16 जुलाई से होगी और इसका आखिरी दिन 15 अगस्त को रहेगा. इन जगहों पर सौर कैलेंडर के अनुसार त्योहार मनाए जाते हैं.

अमरनाथ गुफा से भव्य आरती का सीधा प्रसारण

अमरनाथ गुफा से भव्य आरती का सीधा प्रसारण 3 अगस्त तक रोजाना डीडी नेशनल पर होगा. आज सुबह 6 बजे से 6:30 बजे तक सीधा प्रसारण हुआ. शाम 5:00 से 5:30 बजे तक भी प्रसारण होगा. श्रावण मास शुरू होने से एक दिन पहले रविवार सुबह अमरनाथ की गुफा में आरती हुई. इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के गवर्नर जीसी मुरमू वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उपस्थित रहे. अमरनाथ धाम के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब भक्त प्रसारण के जरिए लाइव आरती से जुड़ सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
पाकिस्तान छोड़ विदेश भागने की तैयारी में सरकारी अधिकारी! ख्वाजा आसिफ का बड़ा आरोप
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
न्यूयॉर्क में महिला ने बेटी को मार डाला, भारतीय मूल के पिता बोले- ‘मेरी दुनिया उजड़ गई’
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत
खत्म होगी रूस-यूक्रेन जंग? पुतिन ने बढ़ाए कदम, ट्रंप-जेलेंस्की संग करेंगे बातचीत
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget