एक्सप्लोरर

गोमती रिवर फ्रंट पर 27 करोड़ रूपये खर्च करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गोमती रिवर फ्रंट को सजाने-संवारने का जिम्मा लखनऊ विकास प्राधिकरण को दे दिया है. इस पर लगभग 27 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गोमती रिवर फ्रंट को सजाने-संवारने का जिम्मा लखनऊ विकास प्राधिकरण को दे दिया है. इस पर लगभग 27 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार के दौरान गोमती रिवर फ्रंट के निर्माण की कवायद शुरू की गई थी.

इस पर समाजवादी पार्टी सरकार ने काफी पैसा भी खर्च किया गया था लेकिन सरकार बदलने के बाद रिवर फ्रंट जांच के घेरे में आ गया था. अब एक साल बीत जाने के बाद फिर से इस पर काम शुरू हो रहा है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय ने किया कैराना और नूरपुर में जीत का दावा

लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक प्राधिकरण की बैठक में इस बात का फैसला लिया गया. इसके लिए शासन की तरफ से 27 करोड़ रूपये जारी कर दिए गए हैं.

विभाग के सूत्रों ने बताया कि रबर डैम से लेकर हनुमान सेतु तक विकसित लगभग 16 किलोमीटर लंबे रिवर फ्रंट की मरम्मत और इसके सौंदर्यीकरण के लिए विभाग की तरफ से प्रस्ताव शासन को पहले ही भेजा जा चुका था.

कैराना उपचुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, 10 मई को नामांकन की आखिरी तारीख

इसके तहत यहां पर पेड़-पौधे, सफाई व्यवस्था का काम एलडीए ने करने की इच्छा जताई थी. लेकिन तब शासन स्तर पर निर्णय नहीं हो पाया था. लखनऊ विकास प्राधिकरण उद्यान विभाग के अधिकारी एसपी सिसोदिया के मुताबिक 370 एकड़ में फैले रिवर फ्रंट में गार्डेनिंग का काम एलडीए करेगा.

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक काम हाथ में आते ही पहले इसकी वीडियोग्राफी करवाकर शासन को भेजी जाएगी ताकि वर्तमान स्थिति का पता रहे. इसके बाद प्राधिकरण अपना काम शुरू करेगा.

बीजेपी सांसद बोले- योगी जी, आपके मंत्री और अधिकारी ही आपकी छवि खराब कर रहे हैं

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि रिवर फ्रंट पर गार्डनिंग के काम के लिए विभाग की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया था. शासन की मंजूरी मिल गई है और इसके लिएधनराशि भी जारी कर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget